5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा में राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ छह अक्टूबर से, जानिए पूरा कार्यक्रम

  हालांकि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Home Minister of Haryana Anil Vij) ने राहुल गांधी को राज्य में न घुसने देने की बात कही है, लेकिन कांग्रेस इससे बेफिक्र होकर यात्रा की तैयारी कर रही है।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_tractor_rally.jpg

Rahul Gandhi kheti bachao yatra

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा (Former Congress President Rahul Gandhi's journey to save agriculture) पंजाब (Punjab) के बाद हरियाणा (Haryana) में प्रवेश करेगी। पंजाब में यात्रा तीन दिन की है तो हरियाणा में दो दिन में ही सिमट जाएगी। हालांकि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Home Minister of Haryana Anil Vij) ने राहुल गांधी को राज्य में न घुसने देने की बात कही है, लेकिन कांग्रेस इससे बेफिक्र होकर यात्रा की तैयारी कर रही है। छह अक्टूबर, 2020 को कुरुक्षेत्र के पेहोवा से शुरू होकर यात्रा सात अक्टूबर को करनाल में संपन्न होगी।

दिल्ली में बैठक कर बनाई रणनीति

राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा को लेकर नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक ही। इसमें यात्रा मार्ग को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, धर्मपाल मलिक, रघुबीर कादियान
(Haryana Congress State President Kumari Selja, Leader of Opposition and former Chief Ministers of Haryana Bhupendra Singh Hooda, Kiran Choudhary, Captain Ajay Yadav, Dharampal Malik, Raghubir Kadian) के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) ने की।

क्या कहना है नेताओं का

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कानूनों का विरोध करने के लिए राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। किसानों की आवाज उठाने का बीड़ा राहुल ने उठाया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हितों के खिलाफ यही काऱण है कि हमारे नेता राहुल गांधी किसानों की पीड़ा सुनने आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा का कहना है कि मोदी सरकार संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही है। खेती बचाओ यात्रा किसानों की इस लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी।

छह अक्टूबर का कार्यक्रम

राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा छह अक्तूबर को देवीगढ़ बॉर्डर से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी वहां से ट्रैक्टरों के साथ पेहोवा पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र जाएंगे और रात को कुरुक्षेत्र में ही रुकेंगे।

सात अक्टूबर का कार्यक्रम

सात अक्तूबर को पिपली मंडी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। पिपली मंडी से वह नीलोखेड़ी जाएंगे और फिर करनाल पहुंचेंगे। करनाल में उनकी 'खेती बचाओ यात्रा' संपन्न होगी।