24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों में मिर्च डाल सिर में 3 गोलियां मारीं, सोनीपत में बहन की लव मैरिज पर युवक की हत्या

Sonipat Honor Killing Case: सोनीपत के भटगांव में बहन की लव-मैरिज का बदला लेने के लिए दो भाइयों ने दोस्त बिट्टू की आंखों में मिर्च डालकर और सिर में 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 10 घंटे में एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया।

3 min read
Google source verification
Sonipat Honor Killing Case

मृतक की फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Sonipat Crime Branch Encounter:हरियाणा के सोनीपत में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश में एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, गांव भटगांव में रहने वाले दो सगे भाइयों ने अपनी बहन की लव मैरिज का बदला लेने के लिए उसके पति के दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बीच रास्ते में पीड़ित को घेरकर पहले उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंका और फिर उसके सिर में सटाकर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। गोलियों के इस तगड़े इम्पैक्ट की वजह से युवक की खोपड़ी खुल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 10 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है।

5 साल पुरानी प्रेम कहानी और सुलगती रंजिश

इस खौफनाक हत्याकांड की स्क्रिप्ट करीब 5 साल पहले लिखी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि भटगांव के रहने वाले प्रवीण ने गांव के ही मोहित और प्रिंस की सगी बहन से लव-मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़कर बाहर रह रहे थे। इस शादी से लड़की के भाई मोहित और प्रिंस समाज में अपनी बदनामी मान रहे थे और अंदर ही अंदर बदले की आग में सुलग रहे थे। उन्हें शक था कि प्रवीण को उनकी बहन भगाने और इस कोर्ट मैरिज को कराने में उसके सबसे पक्के दोस्त बिट्टू (25) ने पूरा साथ दिया था। इसी शक के चलते दोनों भाई बिट्टू को अपने रास्ते से हटाने की ताक में बैठे थे।

आंखों में मिर्च डाल सिर में मारीं 3 गोलियां

शनिवार देर शाम मोहित और प्रिंस को अपनी रंजिश पूरी करने का मौका मिल गया। उन्हें पता चला कि बिट्टू और सागर (प्रवीण का सगा भाई) अपनी ड्यूटी खत्म करके एक ही बाइक पर सवार होकर बड़वासनी रोड से गांव लौट रहे हैं। दोनों भाइयों ने रास्ते में नाकाबंदी कर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही आरोपियों ने सबसे पहले बिट्टू की आंखों में भारी मात्रा में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह पूरी तरह बेबस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अवैध तमंचा निकाला और बिट्टू के सिर को निशाना बनाकर 3 गोलियां उतार दीं। गोलियां इतनी नजदीक से मारी गईं कि बिट्टू की खोपड़ी खुल गई। जब सागर अपने दोस्त को बचाने आगे आया, तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग और दहशत

गोली लगने के बाद खून से लथपथ बिट्टू ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपने परिवार को फोन लगाया और हमले की बात बताई। फोन सुनते ही जब बिट्टू के परिजन उसे बचाने के लिए घर से भागने लगे, तो हत्या के बाद बाइक से भागे आरोपी मोहित और प्रिंस उनके घर के बाहर ही पहुंच गए। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए सागर और बिट्टू के घर के बाहर भी कई राउंड अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। अंदेशा जताया जा रहा है कि वे प्रवीण के भाई सागर को भी जान से मारना चाहते थे। परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर का इलाज खानपुर पीजीआई में चल रहा है।

एनकाउंटर के बाद दोनों सगे भाई गिरफ्तार

सोनीपत की बड़वासनी रोड पर सरेआम हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत क्राइम ब्रांच-1 की कई टीमें एक्टिव की गईं। रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारे भाई नेशनल हाईवे-352A पर स्थित जाजी गांव के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही सीधे गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में पुलिस ने भी एनकाउंटर किया, जिसमें दोनों आरोपी भाइयों के पैरों में गोलियां लगीं और वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है।