
ऑस्ट्रेलिया में हजारों जंगली घोड़ों को हेलिकॉप्टर से मारेंगे गोलियां
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से विवादास्पद प्रथा की शुरुआत होने जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने न्यू साउथ वेल्स के कोसियुज्को राष्ट्रीय उद्यान में जंगली घोड़ों को हवाई शूटिंग में मारने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने देश के वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा के लिए इसे 'आवश्यक' बताया है। लगभग 19,000 जंगली घोड़े जिन्हें स्थानीय रूप से 'ब्रम्बीज' के रूप में जाना जाता है, कोसियुज्को राष्ट्रीय उद्यान में रहते हैं। 2027 के मध्य तक इनकी आबादी को 3,000 तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है।
दो दशक पहले भी सैंकड़ों को मारी थी गोली:
न्यू साउथ वेल्स की पर्यावरण मंत्री पेनी शार्प के अनुसार जंगली घोड़ों की आबादी पर नियंत्रण के उपायों में इन्हें पकड़ना, पुनर्वास आदि शामिल है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। इनकी वजह से संकटग्रस्त देशी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है और पूरा पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हमें कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, इससे पहले 2000 के दौरान हेलीकॉप्टरों से हवाई गोलीबारी कर तीन दिनों में 600 से अधिक जंगली घोड़ों को मार दिया गया था। लेकिन सार्वजनिक आलोचनाओं के बाद इस पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
अन्य जीवों व पौधों के नाम पर ‘बलि’:
पूर्व में वैज्ञानिक समिति ने जांच में चेतावनी दी थी कि जंगली घोड़े छह गंभीर रूप से लुप्तप्राय जानवरों और कम से कम दो लुप्तप्राय पौधों की अंतिम रूप से विलुप्ति में महत्वपूर्ण कारक हो सकते हैं। पार्क में जंगली घोड़ों की अत्यधिक आबादी के कारण मिट्टी, जलमार्ग और चूना पत्थर की गुफाएं भी खतरे में हैं। इनवेसिव स्पीशीज काउंसिल संरक्षण समूह जिसने हवाई शूटिंग फिर से शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है, के अनुसार न्यू साउथ वेल्स में जंगली घोड़ों की संख्या प्रति वर्ष 15-18 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का हिस्सा रहे हैं ये घोड़े:
पिछले दो सालों में 2200 से अधिक जंगली घोड़ों को पार्क से हटाया जा चुका है। लेकिन आबादी को और घटाने के लिए हवाई शूटिंग की अनुमति दी गई है। इस प्रथा का विरोध करने वालों का कहना है कि घोड़े ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा हैं, जो उन दिनों की याद दिलाते हैं, जब देश के ऊबड़-खाबड़ बर्फीले पहाड़ों में पशुपालक और महिलाएं काम करते थे। माना जाता है कि ब्रम्बीज उन घोड़ों की अगली पीढ़ी हैं, जो 1800 के दशक की शुरुआत में भाग गए थे या छोड़ दिए गए थे।
दो सालों में बढ़ी लगभग एक तिहाई संख्या
Published on:
29 Oct 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
