
चीनी के नुकसान से बचें, यह विकल्प अपनाएं
सभी के घरों में सफेद चीनी का इस्तेमाल किया जाता है पर स्वास्थ्य के लिहाज से इसे फायदेमंद नहीं माना जाता है। आप चाहें तो चीनी की जगह इन पांच चीजों को विकल्प के रूप में इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह सभी चीजें मिठास में कहीं से भी चीनी से कम नहीं हैं और साथ ही फायदेमंद भी हैं।
सेहत को तवज्जो देने वाले अब सफेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करने लगे हैं पर यही एकमात्र विकल्प नहीं है। चीनी के हैल्दी विकल्प देशी खांड और मिश्री का उपयोग किया जा सकता है। इनमें मिठास के साथ-साथ कैल्शियम और मिनरल जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इन्हें रिफाइंड नहीं किया जाता, इस कारण ये नुकसान नहीं करते हैं।
कोकोनट शुगर भी चीनी का बढिय़ा विकल्प है। इसे नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे द्रव्य को इक_ा कर बनाया जाता है। इसमें कैलोरी चीनी के बराबर होती है लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर से कम होती है। शरीर इसे आसानी से पचा लेता है।
कप कॉफी या चाय में ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करना सफेद चीनी की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद रहता है। ब्राउन शुगर में कई प्रकार के लवण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।
खजूर हमेशा से मिठास का एक हेल्दी विकल्प रहा है। मधुमेह के रोगियों के लिए भी इसे बेहद सुरक्षित माना जाता है। सूखे खजूर को भूनकर इन्हें पीस लें और चीनी की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चॉकलेट, पेस्ट्री, हलवा, केक में इसे प्रयोग कर सकते हैं।
गुड़ को रिफाइंड नहीं किया जाता इसलिए यह भी पोषक तत्व देता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भी शामिल होते हैं। यह सर्दी और कफ में विशेष फायदा देता है। बाजार में मिलने वाले शहद की जगह रॉ हनी यानि कच्चा शहद बेहद फायदेमंद होगा। यह न केवल आपको मिठास देगा, बल्कि वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। एक चम्मच चीनी से कहीं बेहतर है कि आप एक चम्मच शहद का इस्तेमाल करें। शहद दिल के लिए अच्छा होता है, इसे वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है।
Published on:
07 Feb 2021 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
