खास खबर

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार दे रही ऑस्ट्रेलिया, हांग कांग और भारतीय कंपनियां

वर्तमान में अमरीकी कंपनियों में सबसे अधिक वैश्विक कर्मचारी हैं। जबकि सैन फ्रांसिस्को को पीछे छोड़ बेंगलूरु वैश्विक कर्मियों के लिए दुनिया का पांचवा सबसे लोकप्रिय शहर बन गया है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2023
शिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार दे रही ऑस्ट्रेलिया, हांग कांग और भारतीय कंपनियां

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, हांग कांग और भारत की कंपनियां क्रमश: सबसे तेजी से भर्ती कर रही हैं। एचआर प्लेटफॉर्म डील की रिपोर्ट 'वैश्विक नियुक्तियों की स्थिति' के अनुसार 2022 में दुनियाभर में भर्तियों की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान हुए नौकरी संबंधी अनुबंधों में से 89 फीसदी वैश्विक श्रमिकों से जुड़े थे। वर्तमान में अमरीकी कंपनियों में सबसे अधिक वैश्विक कर्मचारी हैं। जबकि सैन फ्रांसिस्को को पीछे छोड़ बेंगलूरु वैश्विक कर्मियों के लिए दुनिया का पांचवा सबसे लोकप्रिय शहर बन गया है।

देश में शुरुआती वेतन में वृद्धि:

वैश्विक श्रमिकों के लिए शीर्ष 10 पसंदीदा देशों में से भारत, फिलीपींस, इटली और ब्राजील में शुरुआती वेतन में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। कंटेंट, फाइनेंस, क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर और ऑपरेशन के क्षेत्र में श्रमिकों की आय बढ़ी है। वहीं नाइजीरिया, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, अमरीका और अर्जेंटीना में नए कर्मचारियों के वेतन में कमी देखी गई। वैश्विक स्तर पर अकाउंटेंसी, कस्टमर सपोर्ट और कंसल्टिंग जैसे पेशों में वेतन में सर्वाधिक कमी दर्ज की गई।

नौकरी से भी निकाले गए वैश्विक श्रमिक:

वैश्विक भर्ती भले ही सभी क्षेत्रों में बढ़ी लेकिन पिछले साल के अंत तक श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने के आंकड़े में भी वृद्धि हुई। जनवरी, 2022 में जितने भी अनुबंध समाप्त हुए उनमें 28 फीसदी का कारण सेवा समाप्ति था। यह आंकड़ा दिसंबर, 2022 तक बढ़कर 42 फीसदी हो गया। इस समयावधि में ब्रिटेन, मैक्सिको, स्पेन, पुर्तगाल और अमरीका में सॉफ्टवेयर, उत्पाद और विपणन से जुड़े कर्मचारियों कोसबसे ज्यादा नौकरियों से निकाला गया।

Published on:
20 Feb 2023 06:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर