
Bipasha Basu
मुंबई। बॉलीवुड में सेक्स सिम्बल के नाम से जाना जाता है बंगाली बाला बिपाशा बसु को। अब तक बिपाशा के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कितनी ही एक्ट्रेस इंडस्ट्री में आई और चली गई,लेकिन बिपाशा अब तक अपने बोल्ड और अट्रेक्टिव अदाओं के कारण बनी हुई है।एक सफल फैशन मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत करने वाली बिपाशा आज भी फैशन जगत से जुड़ी हुई है।
बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 में दिल्ली में हुआ। बंगाली परिवार की इस खूबसूरत बाला 8 साल की उम्र में दिल्ली छोड़ अपने परिवार के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई थी।बिपाशा बचपन में बहुत शैतान थी। वे खुद को टॉमब्वॉय कहलाना पसंद करती थी और स्कूल में वे लेडी गुंडा के नाम से फेमस थी।
बिपाशा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। सुपरमॉडल मेहर जेसिया रामपाल ने बिपाशा को कोलकाता के होटल में देखा और उन्हें मॉडलिंंग की दुनिया में दाखिल होने को कहा।इसके बाद बिप्स ने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता और न्यूयॉर्क चली गई।17 साल की उम्र में बिपाशा ने अपने सफल मॉडलिंग करियर की शुरूआत की।इस दौरान वे अपने पूर्व ब्वॉयफ्रैंड डीनो के साथ भी एड् में नजर आई थी।
बिपाशा के एक्टिंग की दुनिया में लाने की पहल सबसे पहले एक्टर विनोद खन्ना ने की थी। वे बिपाशा को अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म हिमालयपुत्र में लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा ने मना कर दिया।फिर जया बच्चन ने भी बिपाशा को बेटे अभिषेक के अपोजिट जे.पी. दत्ता की फिल्म आखिरी मुगल के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन यहा भी उन्होंने इंकार कर दिया। फाइनली साल 2001 में बिपाशा का बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म अजनबी से हुआ। नेगेटिव कैरेक्टर में खूब फबी यह बोल्ड एक्ट्रेस सबको पसंद आई जिसके बाद उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला।
बिपाशा इसके बाद विक्रम भट्ट द्धारा निर्देशित फिल्म राज में लीड एक्ट्रेस बनकर पर्दे पर छा गई। डिनो के अपोजिट इस हॉरर-थ्रिलर मूवी ने बिपाशा को इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। बिपाशा को हॉरर मूवीज के लिए पहली पसंद माना जाता है।फिर कई हॉरर और लव बेस्ड मूवीज में बिपाशा के सेक्सी अंदाज ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया। बिपाशा ने इनके अलावा कुछ फिल्में लीक से हटकर भी की थी जिनमें कॉमेडी फिल्म फिर हेराफेरी,हमशकल्स,ऑल द बेस्ट और प्रकाश झा की अपरहरण,शिखर,ओमकारा,जमीन और आक्रोश प्रमुख है। बिपाशा ने इन फिल्मों के जरिए अपनी एक्टिंग का जबरदस्त परिचय दिया।
बिपाशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर और लवर्स की वजह से ज्यादा चर्चा में रही हैं। अभी फिलहाल बिपाशा अभिनेता करण ग्रोवर के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने जन्मदिन पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ घोषण कर सकती हैं।
इन दोनों ने मीडिया के सामने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। दोनों ने वर्ष 2015 में फिल्म अलोन में साथ काम किया था। बिपाशा बसु के पहले भी कई को-स्टार से अफेयर रह चुके हैं। जिनका बाद में ब्रेकअप भी हो चुका है। फिल्म राज के को-स्टार डीनो मारिया के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रहीं।
डीनो से अलग होने के बाद बिपाशा, जॉन अब्राहम के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहीं। यह दोनो इस रिश्ते को शादी तक अंजाम देने की सोच रहे थे। बिपाशा ने वल्र्ड कप फुटबॉल के दौरान एक पार्टी में क्रिस्टिनो रोनाल्डो के साथ स्मूच किया जिसके बाद यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई जिसकी चर्चा पूरी दुनिया की मीडिया में रही। इसके बाद जॉन और बिपाशा के रिश्ते में खटास आ गई।बिपाशा बसु का रिश्ता फिल्म अभिनेता हरमन बवेजा के साथ भी रहा लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। अब देखना यह है कि बिपाशा और करण का रिश्ता कितने दिन तक चलता है।
Published on:
07 Jan 2016 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
