शहर के सरकारी कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तो समय पर आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी देरी से कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की लेटलतीफी से आमजन परेशान हो रहे हैं। पत्रिका के 6 रिपोर्टर ने शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक, डीइओ माध्यमिक कार्यालय, डिस्कॉम, आरटीओ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी के ऑफिस आने के समय सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक की पड़ताल में अधिकतर कार्यालयों में सीटें खाली मिली।