21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट वॉच को न रखें ऑन

घर को स्मार्ट बनाने के लिए अब लोगों में होड़-सी मच गई है। अलग-अलग स्मार्ट डिवाइसेज जैसे स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट लाइट्स, आदि का चलन बढ़ गया है। लेकिन सतर्क रहें ऐसे डिवाइस आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। आपके साथ साइबर क्राइम हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Feb 25, 2023

स्मार्ट वॉच को न रखें ऑन

स्मार्ट वॉच को न रखें ऑन

स्मार्ट स्पीकर
स्मार्ट स्पीकर वॉइस कंट्रोल पर आधारित होते हैं। इनका माइक्रोफोन हमेशा ऑन रहता है। स्मार्टफोन के साथ टीवी और स्पीकर में भी वॉइस असिसटेंट के माध्यम से यूजर के टास्क को एक्जीक्यूट किया जाता है। इससे आपकी निजी बातें लीक हो सकती है। इसलिए इन डिवाइस का माइक्रोफोन म्यूट रखें।

स्मार्ट वॉच
अक्सर लोग स्मार्ट वॉच पहनकर अपने आप को हाईटेक दिखाने की कोशिश करते हैं। यह स्मार्ट वॉच यूजर की ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, सोने-जागने का चक्र, घूमने का रिकॉर्ड, भोजन चक्र को ट्रैक करती है और निरंतर विज्ञापन कंपनियों के साथ जानकारियां साझा करती है। कई बार प्राइवेट कंपनी के डेटाबेस में सेंधमारी कर साइबर अपराधी डेटा लीक कर देते हैं। इसलिए हर समय अपनी स्मार्ट वॉच को चालू न रखें। उपयोग करते समय सतर्क रहें।

ऐप इंस्टॉल करें तो
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया कंपनियां के ऐप जब फोन में डाल लेते हैं तो यूजर की सारी वेब एक्टिविटी की मॉनिटरिंग होने लगती है। साइबर क्राइम से बचने के लिए अपने फोन में गूगल ऐप खोलें और उसकी सेटिंग्स पर जाकर वेब एक्टिविटी ट्रैकिंग को ऑफ कर दें। जब भी आप फेसबुक का उपयोग कर रहे हो तो उसमें प्राइवेसी शॉर्टकट में जाकर 'क्लिक योअर ऑफ फेसबुक एक्टिविटी पर क्लिक कर दें।

एक कोना हो सुरक्षित
21वीं सदी डेटा का युग है। इसमें सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण चीज है लोगों के डेटा की प्राइवेसी। साइबर क्राइम के मामलों को रोकने के लिए घर में उपयोग होने वाले हर स्मार्ट डिवाइस के प्रति अवेयर रहें। घर का एक कोना ऐसा हो जहां स्मार्ट गैजेट्स न के बराबर हों।