20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीत गोविंद गाने वाले पं रघुनाथ पाणिग्रही की पुण्यतिथि आज

पंडित रघुनाथ पाणिग्रही ने जयदेव के "गीत गोविंद" को न केवल राज्य बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में विशेष प्रयास किए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Aug 24, 2015

Death anniversary- Pandit Raghunath Panigrahi

Death anniversary- Pandit Raghunath Panigrahi

शास्त्रीय संगीत
गायक एवं संगीत निर्देशक पंडित रघुनाथ पाणिग्रही का निधन आज ही दिन 25 अगस्त 2013
को दिल का दौरा पड़ने से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो गया था। वह 80 वर्ष के
थे।

पंडित रघुनाथ पाणिग्रही ने जयदेव के "गीत गोविंद" को न केवल राज्य
बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में विशेष प्रयास किए थे। उन्हें 1970 के दशक
में फ्रांसीसी सरकार ने सम्मानित किया था। पंडित रघुनाथ पाणिग्रही को वर्ष 2010 में
भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।

पंडित रघुनाथ पाणिग्रही का
जन्म ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले के गुनापुर में 10 अगस्त 1934 को हुआ था। पंडित
रघुनाथ पाणिग्रही के 2 पुत्र हैं। उनकी पत्नी संयुक्ता पाणिग्रही ओडिया नृत्यांगना
थीं जिनका निधन 1997 में हो गया था। उन्होंने 1948 में ऑल इंडिया रेडियो पर नियमित
कलाकार के रूप में गायन शुरू किया। शास्त्रीय संगीत के धनी पाणिग्रही ने ओडिया,
तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी गायन किया। 19 वर्ष की अवस्था में
उन्होंने एन. टी. रामाराव के लिए सुपरहिट तेलुगू फिल्म इलावेलपू में पाश्र्व गायन
किया था।

ये भी पढ़ें

image