4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

District Hospital: एक्सरे और सीटी स्कैन की व्यवस्था होगी बेहतर, जानिए कैसे

- भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और अस्पताल प्रबंधन के बीच बैठक में निर्णय

less than 1 minute read
Google source verification
District Hospital

District Hospital

सांसद बंटी साहू के निर्देश पर अगले 15 दिन के भीतर जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के साथ ही एक्सरे, सीटी स्कैन तथा एमआरआई की व्यवस्था एक ही जगह पर ग्राउंड फ्लोर पर की जाएगी। पहले यहां से मरीजों को मेन बिल्डिंग से उतरकर डायग्नोसिस बिल्डिंग में स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर लाना पड़ता था। धूप और बरसात में मरीजों को परेशानी होती थी। अब सब नई बिल्डिंग में होने से उन्हें बाहर नहीं लाना पड़ेगा। एक्सरे और सीटी स्कैन अब नई हॉस्पिटल बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। इस संबंध में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं अस्पताल प्रबंधन के बीच बैठक हुई।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि सांसद छिंदवाड़ा के लोगों को जिला अस्पताल में अच्छा इलाज और सहूलियत चाहते हैं। बैठक में सीएमएचओ डॉ शास्त्री, सिविल सर्जन डॉ. सोनिया, डॉ. टांडेकर, डॉ. विपिन जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. कृष्ण हरजानी, डॉ. केएस बजाज, डॉ. हितेश मिश्रा आदि शामिल हुए। बैठक में सेवाओं पर विचार विमर्श हुआ।
कहा गया कि व्यवस्था इतनी अच्छी बनाई जाए कि मरीज को तुरंत और अच्छा इलाज मिले, डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर उपलब्ध रहें। डॉ. सोनिया ने सेवाओं को और चुस्त दुरुस्त करने का विश्वास दिलाया। शीघ्र ही अगली बैठक बुलाई जाएगी।

सिकलसेल जांच शिविर आयोजित

विश्व सिकलसेल दिवस पर जिला अस्पताल के गेट नंबर-4 में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। शिविर में 472 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। जिसमें एचपीएलसी से 145 और पीओसी से 212 लोगों की जांच की, जिसमें 56 पॉजीटिव मरीज, 6-वाहक मरीज एवं 150-निगेटिव मरीज पाए गए।