2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

अंधड़ में गिरी फार्म हाउस की दीवार, बकरियां चराने गई महिला की मौत

बस्सी. थाना इलाके की ग्राम पंचायत जटवाड़ा के गांव लक्ष्मीपुरा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज अंधड़ में बकरियां चराने वाली एक बुजुर्ग महिला की दीवार ढहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुरा गांव में शांतिदेवी (67) पत्नी रामफूल सैनी सोमवार दोपहर को बकरियां चरा रहे थे, महिला बूंदाबांदी व आंधी से […]

Google source verification

बस्सी. थाना इलाके की ग्राम पंचायत जटवाड़ा के गांव लक्ष्मीपुरा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज अंधड़ में बकरियां चराने वाली एक बुजुर्ग महिला की दीवार ढहने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुरा गांव में शांतिदेवी (67) पत्नी रामफूल सैनी सोमवार दोपहर को बकरियां चरा रहे थे, महिला बूंदाबांदी व आंधी से बचने के लिए एक फार्म हाउस की दीवार के नीचे बैठ गई। तेज अंधड़ के कारण पास बैठी हुई थी। तेज अंधड़ में अचानक दीवार गिर गई, जिससे महिला दीवार के मलबे में दब गई।

इधर दीवार गिरने एवं महिला की मौत के बाद जटवाड़ा पुलिस चौकी व बस्सी थाना पुलिस व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन महिला के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी व 20 लाख के मुआवजे की मांग। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फार्म हाउस मालिक पर मुकदमा दर्ज करने एवं मुख्य मंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दिलाने के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हो गए। इसके बाद शव को उपजिला अस्पताल बस्सी ले जाया गया।

जटवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, सूर्यास्त होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका अब मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर अंधड़ के दौरान कई जगह बूंदाबांदी व हल्की बरसात भी हुई। अंधड़ में कई जगह पेड़ पौधे भी गिर गए।

मौके पर बस्सी सहायक पुलिस आयुक्त विनय कुमार, थाना प्रभारी महेश शर्मा, जटवाड़ा चौकी प्रभारी मोहन लाल मीना व नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे। कमजोर दीवार बनवाने का आरोप… घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फार्म हाउस मालिक पर फॉर्म की दीवार बनवाने का आराेप लगाया। ग्रामीणाें ने बताया कि फार्म मालिक ने फार्म हाउस की दीवार सिंगल ईंट व कमजोर निर्माण सामग्री से दीवार बनवाई है। ग्रामीणों का कहना था कि यह इस फार्म हाउस की पहले भी दो बार दीवार गिर चुकी है। फोटो केप्शन – जटवाड़ा के लक्ष्मीपुरा में दीवार गिरने से महिला की मौत।