जयपुर। मालवीय नगर के सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में लोग परेशान हो रहे हैं। पांच मिनट की तेज बारिश होने से सडक़ें लबालब हो जाती है। सबसे बुरा हाल कॉलोनी के डी-ब्लॉक का है।रविवार को डी-ब्लॉक की सडक़ें तालाब की तरह नजर आने लगी।
स्थानीय निवासी केके बोहरा ने बताया कि तीन वर्ष पहले सडक़ का निर्माण हुआ था। उस समय इसको मुख्य सडक़ से नीचा बना दिया। दूसरे ब्लॉक और मुख्य सड़़क से भी पानी आ जाता है। राजाराम मीणा और अनिल जैन ने बताया कि कई बार जेडीए में शिकायत कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी निकासी का कोई इंतजाम न होने से कई दिन तक पानी भरा रहता है।