6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

VIDEO भाजपा राम राज्य की बात करती है, लेकिन राम राज्य हमने स्थापित किया– खाचरियावास

खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास

Google source verification

सिरोही. खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, राजधर्म निभाना सरकारों की जिम्मेदारी है। राजधर्म से आप पीछे नहीं हट सकते। मंत्री ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह को कोई अधिकार नहीं है कि वे एक पार्टी के प्रतिनिधि बनकर चुनाव नहीं हो उस समय राजस्थान की धरती जोधपुर में आकर कहे कि कुर्सी खाली करो हम आ रहे है। चुनाव में बोले तो कोई बुरा नहीं मानता। क्या देश के गृहमंत्री को राजधर्म यही सिखाता है। इस तरह से ये कहां ले जा रहे हैं राजनीति को। देश में कांग्रेस व बीजेपी के टकराव को इतना मत बढ़ाओ की देश में अच्छी बातों के लिए एक जगह बैठकर देश के विकास में अच्छे फैसले नहीं ले पाओ। पहली बार ऐसा है कि विपक्ष व सत्ता पक्ष में दूरियां बहुत बढ़ गई है। यह बात मंत्री खाचरियावास ने शुक्रवार को विकास विकास कार्यों के शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रमों के बाद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा राम राज्य की बात करती है, लेकिन राम राज्य हमने स्थापित किया है। राम राज्य का अर्थ हैं जन कल्याण व विकास। केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की कांग्रेस सरकार की तुलना होनी चाहिए। दोनों को तराजू में तोलना चाहिए। भाजपा ने जो वादे किए वो अभी तक पूरे नहीं किए। बीजेपी के मुददे हर रोज बदलते है। देश बनाना है तो धर्म व जाति के आधार पर टकराव को खत्म करना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक संयम लोढा भी मौजूद रहे।