20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

चुनाव से पहले भर्तियों में विवाद नहीं चाहती सरकार, नई सरकार कराएगी 17 भर्ती परीक्षाएं

-- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का संशोधित कलेंडर जारी

Google source verification

जयपुर

image

Vijay Sharma

Sep 06, 2023

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया है। अब विधानसभा चुनाव के बाद अगले साल 2024 में जनवरी से अप्रैल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले जून मेंं बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी किया था। तब विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर और अक्टूबर में आठ भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित की थी। लेकिन सरकार नहीं चाहती कि चुनाव ऐन पहले भर्तियों का विवाद सामने आए। वहीं, दूूसरी ओेर जिलों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन भर्ती परीक्षाएं कराने की िस्थति में नहीं है। बोर्ड ने इस संबंध में सरकार से भी मार्गदर्शन मांगा था। इसके बाद बोर्ड ने सभी परीक्षाओं का संशोधित कलेंडर जारी कर दिया। अब आठ से दस परीक्षाएं ऐसी हैं जो चार से पांच महीने के लिए खिसक गई हैं।

यह है संशोधित कलेंडर

सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 21 जनवरी, 2024

संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 3 फरवरी, 2024 (मॉर्निंग)

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 3 फरवरी, 2024 (इवनिंग)

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 4 फरवरी, 2024

कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 11 फरवरी, 2024

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 3 मार्च, 2024

पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II ( सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रैल, 2024