
हरियाणा में कौन कहां फहराएगा ध्वज...जानिए
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर २६ जनवरी को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। इसके तहत राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अंबाला में ध्वजारोहण करेंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ़ में 'एट होमÓ भी होगा।
प्रदेश सरकार पहले ही गांव स्तर पर स्कूलों में कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश जारी कर चुकी है। जहां गांव की सर्वाधिक पढ़ी-लिखी लड़कियों से ध्वजारोह करवाया जाएगा। इसी दौरान सरकार ने शक्रवार को सरकारी कार्यक्रमों की सूचना भी जारी कर दी।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुरूक्षेत्र में करेंगे ध्वजारोहण
कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता कुरूक्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा रोहतक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद में, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करनाल में, गृहमंत्री अनिल विज पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर सिरसा में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में, बिजली मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि मंत्री जेपी दलाल फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल भिवानी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव हिसार में, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक सोनीपत में, खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी में ध्वजारोहण करेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार झज्जर में रोहतक के मंडल आयुक्त, रेवाड़ी में गुरुग्राम के मंडल आयुक्त, कैथल में करनाल के मंडल आयुक्त, नूंह में फरीदाबाद के मंडल आयुक्त तथा महेंद्रगढ़, पलवल तथा यमुनानगर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जिला उपायुक्त बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर ध्वजारोहण करेंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।
Published on:
17 Jan 2020 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
