12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे 1 करोड़ के पैकेज वाला दूल्हा चाहिए’… शादी के लिए लड़की की डिमांड वायरल

जयपुर। मुंबई की एक आम लड़की अपनी शादी के लिए मोटी कमाई करने वाले दूल्हे की तलाश कर रही है। लड़की की जो भी डिमांड सुनता या देखता है उसके होश उड़ जाते हैं। लड़की ने डिमांड रखी है कि उसका होने वाला दूल्हा किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन किया हो। उसकी सैलरी सालाना […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Apr 04, 2024

जयपुर। मुंबई की एक आम लड़की अपनी शादी के लिए मोटी कमाई करने वाले दूल्हे की तलाश कर रही है। लड़की की जो भी डिमांड सुनता या देखता है उसके होश उड़ जाते हैं। लड़की ने डिमांड रखी है कि उसका होने वाला दूल्हा किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन किया हो। उसकी सैलरी सालाना 1 करोड़ रुपए की हो। शादी के लिए लड़के की तलाश की ये डिमांड वायरल हो गई है।

https://www.patrika.com/banswara-news/rajasthan-crime-news-looteri-dulhan-bride-absconded-with-jewellery-and-lakh-rupee-cash-8465661

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की रहने लड़की की उम्र 37 साल है। लड़की किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। लड़की की महीने की सैलरी 35 हजार और सालाना पैकेज 4 लाख रुपए का है।

सीए, डॉक्टर या किसी बड़ी कंपनी में करता हो काम

लड़की ने कहा कि लड़के का मुंबई में अपना खुद का घर हो। लड़का इटली या यूरोप में सेटल हो, वह भी चलेगा। लड़के ने किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन ले रखी हो। लड़का एमबीबीएस सर्जन, इंजीनियर, सीए होना चाहिए या किसी बड़ी कंपनी में सीनियर पोस्ट में कार्यरत हो।लड़की ने आगे कहा कि यदि ये सारी क्वालिटी लड़के में रहेंगी, तभी वह शादी के लिए हां कर सकती है।

सोशल मीडिया में शेयर की चैट

शादी के लिए लड़की की ये डिमांड एक्स पर वायरल हो रही है। कई एक्स यूजर लड़की के वॉट्सएप चैट को शेयर कर रहे हैं। एक एक्सयूजर अमेय भिरंगे ने लिखा कि उसे अपने भाई की शादी के लिए लड़की देखनी थी। लड़की की डिमांड सुन उसके होश उड़ गए हैं। एक्स यूजर अमेय भिरंगे ने वॉट्सएप चैट भी शेयर की है, जो कि मराठी भाषा से अंग्रेजी में ट्रांसलेट की गई है।
अमेय भारंगी ने कहा कि लड़की के घर में मां, छोटी बहन और एक छोटा भाई है। उसके पिता का निधन हो गया है। लड़की 10 साल से मुंबई में रह रही है। लड़की अपनी शादी के लिए खुद ही लड़के की तलाश में लगी हुई है।