जयपुर। जयपुर मेट्रो एंव इटरनल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान् में मेट्रो स्टेशन मानसरोवर में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सारिका गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल ने हृदय रोग संबंधी बीमारियों जैसे रक्तचाप, शुगर, थाईराइड, कोलेस्ट्राल आदि की जांच की और परामर्श भी दिया। इस शिविर में यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।