
टोंक की नई कलक्टर बनीं टीना डाबी। फोटो: पत्रिका
टोंक। राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर प्रशासनिक फेरबदल में यूपीएससी-2015 की टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी को टोंक का नया जिला कलक्टर नियुक्त किया है। आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिला कलक्टर से टोंक लगाया गया है। वर्तमान जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल को निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर में लगाया गया है।
ऐसा पहली बार है कि राज्य सरकार ने लगातार तीसरी बार टोंक जिले की कमान महिलाओं के हाथ सौंपी है। हालांकि पहले भी कई महिलाएं जिला कलक्टर रह चुकी है। लेकिन लगातार तीन महिलाओं को कलक्टर लगाया गया है। इससे पहले डॉ. सौम्या झा फिर कल्पना अग्रवाल और अब टीना डाबी कलक्टर होंगी। टीना डाबी का फोकस जिले के विकास पर रहेगा। वे बाड़मेर में कई नवाचार कर चुकी। ऐसे में जिले के लोगों को उम्मीद है कि वे टोंक जिले में विकास के लिए गई नवाचार करेंगी।
जिले में पहले चिन्मीय गोपाल और बाद में कल्पना अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। लेकिन इसके अलावा टोंक जैसे जिले में छोटे लेकिन सही दिशा में किए गए नवाचार जल, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि जिला कलक्टर जनभागीदारी, टेक्नोलॉजी व स्थानीय जरूरत को जोड़ दें तो जिले का मॉडल प्रदेश में उदाहरण बन सकता है।
खास तौर पर स्मार्ट टोंक नागरिक सेवा प्लेटफॉर्म के तहत एक मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन जहां लोग पानी, सडक़, सफाई, बिजली जैसी समस्याएं सीधे दर्ज कर सकें। इसमें शिकायतों का टाइम-बाउंड निस्तारण और ट्रैकिंग सिस्टम हो। अब गर्मी का मौसम है तो जल संकट समाधान पर फोकस किया जाए। इसमें प्रत्येक गांव का वाटर बजट तैयार करना, वर्षा जल संचयन, तालाब पुनर्जीवन और चेक डैम निर्माण आदि शामिल हो। वहीं जिला मुख्यालय पर रोजगार से जुड़ी योजना की सख्त जरूरत है। यहां उद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए काफी जरूरत है।
देश की आजादी से ही टोंक जिला मुख्यालय है। सरकार ने जिले का पहला कलक्टर जोरावर सिंह झाल् को लगाया था। जो 15 दिसम्बर 1948 से 14 सितम्बर 1949 तक रहे। दूसरे कलक्टर हिम्मतसिंह गलूंडिया रहे।
देश की आजादी से अब तक जिले में 67 जिला कलक्टर रह चुके हैं। टीना डाबी 68 वीं जिला कलक्टर होंगी। इनमें से 14 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष कलक्टर लगे हैं। वर्ष 2009 के बाद महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इसमें प्रमिला सुराणा, आरुषी ए. मलिक, टीना कुमार, डॉ. रेखा गुप्ता, चिन्मयी गोपाल, डॉ. सौम्या, झा कल्पना अग्रवाल व टीना डाबी शामिल है।
Published on:
02 Apr 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
