– आज सवेरे तेज हवाओं से जयपुर में मौसम हुआ खुशनुमा
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कल रात जयपुर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के बाद आज सवेरे भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आज सवेरे से हल्की बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में आज सवेरे ओले गिरे और दौसा शहर में भी बारिश का दौर रहा। तेज हवाओं व बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दौसा में आज शुक्रवार सुबह से ही हवा चल रही है। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। धूप नहीं निकलने की वजह मौसम खुशनुमा हो रहा है। रात दो बजे से ही दौसा में हल्की बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में आज सवेरे चने के आकार के ओले गिरे। इसके बाद बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। कई जिलों में आज अंधड़-बारिश का अलर्ट है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान आज दिन में 37 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से हल्की बारिश भी संभव है।