2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

जम्बूरी: खेत, बांध, फसल और बैलों की जीवंत झांकी लुभा रही

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में आए स्काउट-गाइड ने यहां विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई है। जिनमें वस्त्र, आभूषण और खिलौने भी शामिल हैं। बीकानेर, सीकर,भरतपुर सहित कई जिलों के स्काउट एवं गाइड देशी उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं।

Google source verification

पाली. राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में आए स्काउट-गाइड ने यहां विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई है। जिनमें वस्त्र, आभूषण और खिलौने भी शामिल हैं। बीकानेर, सीकर,भरतपुर सहित कई जिलों के स्काउट एवं गाइड देशी उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं। वहीं यहां गांव का जीवंत दृश्य भी तैयार किया है। इसमें खेत बनाए हैं और उसमें गेहूं की फसल बोई है। खेत के पास ही जवाई बांध का मॉडल बनाया है, जिससे फसल की सिंचाई की जा रही है। कुएं, झौपड़ी, ऊंट और बैल भी गांव में नजर आ रहे हैं। इस गांव में शनिवार को मंदिर का भी निर्माण किया गया। जोधपुर से आई एएलटी गाइड कांता शर्मा और हिंडौन सिटी से आए रणजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि गत 16 दिसम्बर से ही जम्बूरी में गांव का परिदृश्य तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जम्बूरी का आयोजन 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली जिले में रोहट के रीको क्षेत्र में होगा। इसमें करीब 35 हजार स्काउट एवं गाइड भाग लेंगे। जम्बूरी स्थल पर बाजार भी सज गया है। यहां दुकानों पर शिविरार्थियों के लिए सब्जियां, फल, प्रोविजनल सामग्री, हेयर सैलून, स्टेशनरी, मोबाइल, दूध, गर्म कपड़े, राजस्थानी ड्रेसेस, खादी, हैंडीक्राफ्ट, मिट्टी के बर्तन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी आदि सभी तरह की वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
जम्बूरी
220 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला है जम्बूरी स्थल
35000 स्काउट-गाइड लेंगे भाग
1400 गुणा 1000 फ़ीट का बनाया है स्टेडियम
1700 शौचालय बनाए गए हैं।
1200 स्नानागार बनाए गए हैं।02 हेलीपैड बनाए हैं आयोजन स्थल पर
27 किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़कें बनाई गई हैं।

3500 टेंट लगाए गए हैं।