
गुढ़ागौडज़ी थाना इलाके के बड़ की ढाणी में बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद घर में दहशत है। वारदात को सोमवार रात ढाई बजे अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची गुढ़ागौडज़ी पुलिस को 25 राउंड फायरिंग की सबूत मिले हैं। यह दो गैंगों की वर्चस्व की लड़ाई है। ब्लेकिया गैंग और गब्बर गैंग दोनों आमने सामने हैं। तीन दिन पहले ही गुढ़ा थाना इलाके के हांसलसर गांव में ब्लैकिया गैंग की ओर से आदित्य मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा के घर में घुसकर फायरिंग की गई थी। अब तीन दिन बाद फिर ब्लैकिया गैंग की ओर से बड़ की ढाणी में गुढ़ा थाना के हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर पर फायरिंग की गई है। दोनों वारदातों में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लगाकर फायरिंग की जिम्मेदारी ब्लैकिया गैंग के हेमंत मान और शूटर लक्की खेतडी ने ली हैं। लगातार फायरिंग की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ब्लेकिया गैंग ने लगातार दो बार फायरिंग कर दी हैं, इससे गब्बर गैंग में भी दहशत हैं। गुढ़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि रात करीब चार बजे सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी में फायरिंग हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो घर पर फायरिंग करने के निशान थे। मकान और आसपास के क्षेत्र में करीब 25 से अधिक निशान चिन्हित किए गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर घर के सामने एक जीप आकर रूकी, उसमें सवार पांच सात लोगों ने जोर से जोर से आवाज लगानी शुरू की। इसके बाद फायरिंग की आवाज आने लगी हैं। लगातार फायरिंग करते रहे। इससे गांव में दहशत हो गई, परिवार के सभी एक ही कमरे में बंद हो गए। कितनी गाडिय़ा थी, यह पता नहीं हैं। वारदात के तुरंत बाद ही गुढ़ा थाने में सूचना दे दी गई। सूचना के बाद थानाधिकारी राममोहर ठोलिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। थानाधिाकरी ने बताया कि फायरिंग करीब 30 राउंड की गई है। घर की दीवारों पर निशान मिले हैं। दीवारों पर 25 निशान मिले हैं। कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। परिवार के लोगों ने हेमंत मान और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया हैं। हेमंत मान और उसके साथियों ने तीन दिन पर हांसलसर गांव में भी फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। उनका पीछा किया जा रहा हैं।
घटना के बाद लक्की शूटर ने इंस्टाग्राम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने इंस्टाग्राम पर लिखा हैं कि ब्लेकिया गैंग खेतड़ी, रोहित महला गुढ़ा के घर आज जो गोलियां चली हैं, वो सब मैंने चलवाई है। मैं स्वयं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं। यह तो अभी ट्रेलर हैं, फिल्म तो अभी बाकी हैं। जिस दिन आमना सामना हो गया। उस दिन पता चल जाएगा, हम कौन हैं और अपने छोटे भाई हेमंत मान पर बात आई तो कुत्ते तक मारने की क्षमता रखते हैं। इस पोस्ट को करीब एक घंटे बाइडिलीट कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि 16 नवम्बर 2024 रोहित महला व आदित्य मीणा और इसके साथियों ने मिलकर हेमंत के घर में घुसकर मारपीट और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से गुढ़ा गौडज़ी थाने में मामले दर्ज करवाए गए थे। उसकी बात का बदला लेने के लिए हेमंत मान ने अपने साथियों के साथ तीन दिन पहले आदित्य मीणा और आज रात को रोहित महला के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आदित्य मीणा व रोहित महला ये सभी गब्बर गैंग के सदस्य हैं। वहीं हेमंत मान और लक्की गुर्जर खेतड़ीब्लेकिया गैंग के सदस्य हैं।
Published on:
14 Jan 2025 08:22 pm

बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
