
जयरंगम के मंच पर होंगे मकरंद, सौरभ शुक्ला, सादिया सिद्दकी और अनूप सोनी
जयपुर। देशभर के नामचीन रंगकर्मियों को मंच प्रदान करने वाले जयपुर थिएटर फेस्टिवल 'जयरंगम' में इस बार नाटकों के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। यह फेस्ट 15 से 22 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होगा, जिसके तहत नाटकों की प्रस्तुतियां जवाहर कला केन्द्र और महाराणा प्रताप सभागार में होगी। थ्रीएम डॉट बैंड की ओर से आयोजित यह फेस्ट कला एवं संस्कृति विभाग, कमल नयन बजाज चैरिटेबल ट्रस्ट और जयपुर सिटीजन फोरम के सहयोग से होगा। आठ दिवसीय समारोह में कुल 21 नाटक खेले जाएंगे। इनमें 15 नाटक राजस्थान से बाहर के और सात नाटक जयपुर सहित प्रदेश के विभिनन शहरों के रंगकर्मियों की ओर से मंचित किए जाएंगे।
इन नाटकों में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 400 कलाकार मिलकर थिएटर का बहुरंगी संसार रचेंगे। फि ल्म अभिनेता मकरंद देशपांडे, सौरभ शुक्ला, सादिया सिद्दकी और अनूप सोनी सहित फि ल्म और थिएटर के कई चर्चित चेहरे इस समारोह के आकर्षण का केंद्र होंगे। जयरंगम का कर्टेन रेजर नाटक 15 दिसंबर को शाम 6.30 बजे 'किस्सा ए उर्दू की आखरी किताबÓ के मंचन से होगा। जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आमेर में होने वाली इस प्रस्तुति में एंट्री बाय इन्विटेशन से होगी।
आठ नाटकों की पहली सूची
जयरंगम की ओर से रविवार को इस समारोह में खेले जाने वाले आठ नाटकों की पहली सूची जारी की गई। कर्टेन रेजर और उद्घाटन प्रस्तुतियों के अलावा सभी नाटक जवाहर कला केंद्र के ओपन एअर थिएटर में शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। 16 दिसंबर को महाराणा प्रताप सभागार में में सौरभ शुक्ला अभिनित 'बर्फी', इसके बाद जवाहर कला केंद्र में 17 दिसंबर को अतुल कुमार निर्देशित नाटक 'डिटेक्टिव 9 2 11 और 18 दिसम्बर को अतुल सत्य कौशिक निर्देशित 'बैलीगूंगे 1990' की प्रस्तुति होगी। 19 दिसम्बर को जयपुर के सौरभ श्रीवास्तव निर्देशित 'रक्त पुष्प' और 20 दिसम्बर को जयपुर के ही तपन भट्ट निर्देशित 'राजपूताना' खेला जाएगा। 21 दिसम्बर को वीरेंद्र बसोया निर्देशित 'बात निकलेगी' और 22 दिसंबर को मकरंदे देशपांडे की प्रस्तुति एपिक गड़बड़ का मंचन किया जाएगा।
हर दिन होंगे नाटकों के तीन शो
समारोह की विधिवत शुरूआत 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में सौरभ शुक्ला और सादिया सिद्दकी अभिनीत नाटक बर्फ के मंचन से होगी। समारोह में हर दिन तीन नाटकों का मंचन किया जाएगा। इनके मंचन का समय दोपहर 12, 4 और 7 बजे से रखा गया है। फेस्ट में कर्टेन रेजर प्रस्तुति को छोड़कर सभी नाटकों में दर्शकों का प्रवेश 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। इसके लिए जयरंगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
Published on:
12 Nov 2018, 8:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.