
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन करते राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र के पदाधिकारी।
अभियान को सफल बनाने की अपील
रक्तदान शिविर का आयोजन 15 जून को सुबह 8 बजे राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र,नीलिजीन रोड, हुब्बल्ली में किया जाएगा। सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। पत्रकार वार्ता में दत्तमूर्ति कुलकर्णी, संगोली एन.एस., विनोदकुमार पटवा, रवि नायक, श्रीधर जोशी, किरण गुरु समेत संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रक्त केंद्रों में रक्त की मांग लगातार बनी हुई
पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग सभी अस्पतालों और रक्त केंद्रों में रक्त की मांग लगातार बनी हुई है, जबकि उपलब्धता अपेक्षाकृत कम है। रक्त को लंबे समय तक सुरक्षित रख पाना संभव नहीं होता, इसलिए नए और नियमित रक्तदाताओं की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। आयोजकों ने बताया कि एबी नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह के रक्तदाताओं की संख्या बेहद कम है। राष्ट्रोत्थान रक्त केंद्र में इस रक्त समूह के केवल चार से पांच पंजीकृत रक्तदाता ही उपलब्ध हैं। दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में ऐसे रक्त की तत्काल आवश्यकता पडऩे पर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दुर्लभ रक्त समूह के लोगों से विशेष रूप से आगे आने का आह्वान किया गया है।
भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास
उन्होंने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अभी भी संतोषजनक नहीं है। वर्तमान में कुल रक्तदाताओं में महिलाओं का योगदान केवल 7 से 8 प्रतिशत के आसपास है। महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और उनके मन में व्याप्त आशंकाओं को दूर करने के लिए संस्था लगातार अभियान चला रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में आज भी रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं फैली हुई हैं। कुछ लोग यह मानते हैं कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है या स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है, जबकि चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ व्यक्ति सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। संस्था विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों और शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर इन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रही है।
कई गणमान्य लोग होंगे शामिल
शिविक के दौरान सिद्ध शिवयोगी सिद्धारूढ़ मठ हुब्बल्ली होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि में अरविंद बेल्लद विधायक हुब्बल्ली सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, महेश टेंगिनकाई विधायक, हुब्बल्ली-धारवाड़ (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र, प्रदीप शेट्टर सदस्य विधान परिषद, डॉ. सी. एच. प्रसाद उद्योगपति एवं अतिथि के रूप में नंदकुमार एच. एन. उद्योगपति, गोविंद जोशी उद्योगपति, शिवांगय्या एम. शिवयोगीमठ उद्योगपति, प्रदीप रायगर उद्योगपति एवं वीरेंद्र चेड्डा उद्योगपति शामिल होंगे। इसकेे साथ ही ईश्वराज आसंगी डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर, नीलिमा अशोक होट्टण असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर, अजय मुदुगल कृष्णप्पा असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर शामिल होंगे। डॉ. एम. एम. संगण्णवर चिकित्साधिकारी एवं डॉ. वी. बी. कलबुर्गी चिकित्साधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।
Updated on:
12 Jun 2026 01:25 pm
Published on:
12 Jun 2026 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
