1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबरः पेंशन के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, मोदी सरकार का पोर्टल दूर कर देगा हर समस्या

Pensioners Portal: पेंशन के लिए अब अफसरों का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार ने पेंशनधारकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल बनाने की पहल की है।

less than 1 minute read
Google source verification
minister_jitendra_singh.jpg

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशनधारकों के लिए पोर्टल बनाने की घोषणा की।

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पेंशनधारकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल बनाने की पहल की है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। इस पोर्टल के माध्यमों से पेंशनधारकों की सभी शिकायतों का तेजी से निपटारा होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह पोर्टल न केवल देश भर में पेंशनभोगियों और उनके संघों के साथ निरंतर संपर्क को सक्षम करेगा, बल्कि त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उनके इनपुट, सुझाव और शिकायतें भी नियमित रूप से प्राप्त करेगा। बताया जा रहा है कि सरकार, इस पोर्टल के प्रयोग के बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी करेगी।

पेंशन नियम, 2021 की समीक्षा के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति (एससीओवीए) की 32वीं बैठक को संबोधित करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में 2014 के बाद से आम आदमी के लिए ईज ऑफ लिविंग लाने के लिए पेंशन नियमों में कई क्रांतिकारी बदलाव लाए गए थे।


अफसरों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, कॉमन पेंशन पोर्टल का उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए अपनी शिकायतों को उठाने और व्यक्तिगत रूप से विभिन्न अधिकारियों से संपर्क किए बगैर उनका समाधान करने के लिए सिंगल विंडो डिजिटल तंत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि पेंशन बकाया की प्रक्रिया, मंजूरी या संवितरण के लिए जिम्मेदार सभी मंत्रालय इस प्रणाली से जुड़े हुए हैं और शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित मंत्रालय व विभाग को आकलन के बाद आगे भेजा जाता है। पेंशनभोगी के साथ-साथ नोडल अधिकारी भी सिस्टम में निपटान तक ऑनलाइन शिकायत की स्थिति देख सकते हैं। बैठक में जम्मू, जयपुर, तमिलनाडु, कर्नाटक, चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों के पेंशनभोगी संघों ने भाग लिया।