
जातीयता के कारण 57% एशियाई अमरीकी भेदभाव का शिकार
वाशिंगटन। अमरीका में रहने वाले एशियाई नागरिकों के लिए जीवन आसान नहीं। थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार 57 प्रतिशत एशियाई अमरीकियों को अपनी नस्ल या जातीयता के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा। जबकि 63 फीसदी का कहना है कि एशियाई विरोधी भेदभाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। एशियाई अमरीकियों के साथ भेदभाव कोई एक बार की घटना नहीं बल्कि ऐसा अक्सर होता रहता है।
भले अमरीका में जन्मे हों फिर भी विदेशियों जैसा व्यवहार:
जुलाई, 2022 से जनवरी, 2023 तक अमरीका में रहने वाले 7,000 से अधिक भारतीय, चीनी, कोरियाई, जापानी, फिलिपिनो और वियतनामी अमरीकियों पर यह सर्वे किया गया। एशियाई अमरीकी वयस्कों (78%) के अनुसार उनके साथ विदेशियों जैसा व्यवहार किया जाता है, भले ही वे अमरीका में पैदा हुए हों। जिसमें उनके नाम का गलत उच्चारण, अपने देश वापस जाने के लिए कहना, अंग्रेजी की बजाय किसी अन्य भाषा को बोलने पर अपमानित करना शामिल है।
सुरक्षा चौकियों पर रोके जाने की आशंका अधिक:
कोरोना महामारी के दौरान एशियाई विरोधी अपराधों की संख्या बढ़ गई। 32 फीसदी के अनुसार वे अमरीका में एक और ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे महामारी शुरू होने के बाद से नस्ल या जातीयता के कारण धमकी दी गई या हमला किया गया। इनके सुरक्षा चौकियों पर रोके जाने या पूछताछ होने की आशंका भी अधिक होती है। आधे से अधिक एशियाई अमरीकियों को अपने दफ्तरों में भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। 10 फीसदी का कहना है कि नस्ल या जातीयता के कारण पड़ोसियों ने उनका जीवन मुश्किल बना दिया है।
ऑनलाइन ज्यादा होने लगा विरोधी शब्दों का प्रयोग:
अमरीका में 2.35 करोड़ एशियाई अमरीकी हैं, जो देश की कुल आबादी का 7.1 फीसदी हैं। 2021 में अमरीका में एशियाई विरोधी अपराध उच्चतम स्तर पर पहुंच गए और 2022 दूसरा सबसे खराब साल था। अन्य गैर लाभकारी समूह ने भी पाया कि ऑनलाइन एशियाई विरोधी शब्दों का इस्तेमाल अब पहले से कहीं ज्यादा होने लगा है।
अमरीका में सबसे बड़े एशियाई अमरीकी जातीय समूह
अमरीका में जन्मे एशियाई
स्रोत: प्यू रिसर्च सेंटर
Published on:
02 Dec 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
