26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Muhana Mandi : महंगाई से राहत : फूल गोभी और देसी टमाटर बेहद सस्ते

इन दिनों सब्जियों के दाम औंधे मुंह आ रहे हैं। जहां मुहाना थोक मंडी में फूल गोभी अभी कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। वह अब 4-8 रुपए प्रति किलो के भाव बिक रही है। ऐसा ही हाल देसी टमाटर का है। आज मंडी में देसी टमाटर 5-7 रुपए प्रति किलो तक बिका।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 02, 2025

– मुहाना थोक मंडी में आज फूल गोभी बिकी 4-8 रुपए किलो

– देसी टमाटर के भाव भी औंधे मुंंह, 5-7 रुपए किलो बिका

जयपुर। इन दिनों सब्जियों के दाम औंधे मुंह आ रहे हैं। जहां मुहाना थोक मंडी में फूल गोभी अभी कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। वह अब 4-8 रुपए प्रति किलो के भाव बिक रही है। ऐसा ही हाल देसी टमाटर का है। आज मंडी में देसी टमाटर 5-7 रुपए प्रति किलो तक बिका। मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने बताया, इन दिनों मंडी में देसी टमाटर व फूल गोभी की बंपर आवक हो रही है। इस कारण भाव नीचे आ गए हैं। वहीं खुदरा बाजार में अभी भी फूल गोभी के दाम ऊपर बने हुए हैं। खुदरा बाजार में फूल गोभी 25 से 30 रुपए और देसी टमाटर के दाम भी करीब 30 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

मटर अभी भी महंगी

मंडी में थोक का कारोबार करने वाले मटर व्यापारियों प्रेम प्रकाश कटारा, मनोज जैन ने बताया, इस वर्ष मटर की पैदावार कम है। इस कारण मटर के दाम ऊंचे बोले जा रहे हैं। आज मंडी में थोक में मटर 40 से 42 रुपए तक बिका। वहीं खुदरा में मटर के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं हरी मिर्ची भी अभी थोड़ी महंगी है। मिर्ची के दाम भी आज थोक मंडी में 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक बोले गए।

अन्य सब्जियां सस्ती

मटर के अलावा मंडी में आ रही सीजन की अन्य सब्जियां सस्ती हैं। पत्ता गोभी 5 से 7 रुपए, लॉकी 9 से 12 रुपए, अदरक 34 से 35 रुपए, बैंगन 10 से 23 रुपए, कद्दू 12 से 14 रुपए, मूली 6 से 8 रुपए और गाजर 12 से 16 रुपए प्रति किलो तक बिका।

वर्जन

इस समय मुहाना मंडी में लोकल सब्जियों की बंपर आवक हो रही है। इस कारण दाम नीचे हैं। मंडी में बड़ी मात्रा में फूल गोभी और देसी टमाटर आ रहा है। इस कारण फूल गोभी 4 से 8 रुपए और देसी टमाटर भी 5 से 7 रुपए किलो तक बिका है। ऐसा ही हाल अन्य सब्जियों का है। अभी शादी-ब्याह का सीजन भी बंद है। इस कारण सब्जियों का उठाव कम है। सर्दियों के सीजन में हरी सब्जियों की बंपर आवक होती है। इस कारण भी दाम नीचे हैं।

– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट