6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Patrika Campaign: लाड़ो की शिक्षा पर `ग्रहण`

उच्च शिक्षा से महरूम हो रही बेटियां नैनवा में सरकारी कॉलेज की दरकार अब तो सुनो सरकार
less than 1 minute read
Google source verification
#Patrika Campaign:Demand of Nainav college to be government

#Patrika Campaign: लाड़ो की शिक्षा पर `ग्रहण`

नैनवां. कॉलेज को सरकारी करने की मांग के समर्थन में एबीवीपी का एसडीएम कार्यालय पर शनिवार को भी धरना जारी रहा। उच्च शिक्षा से महरूम बूंदी जिले के नैनवा में कॉलेज को सरकारी करने की मांग को लेकर धरना प्रर्दशन जारी है।

हर वर्ग कॉलेज को सरकारी करने की मांग पर अड़ा हुआ है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही अब लोग मानव श्रंखला बनाकर सरकार तक अपनी बात पहुँचाने की कोशिश में है धरने पर देई से आए विद्यार्थी बैठे। मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए नैनवां उपखंड के सभी संगठनों, संस्थाओं की बैठक रविवार सुबह 11 बजे मदन मोहन मालवीय विद्यालय में रखी गई है। एबीवीपी के विद्यार्थी विकास प्रकल्प के संयोजक दिलखुश पोटर ने बताया कि कॉलेज को सरकारी कराने की राजस्थान पत्रिका द्वारा शुरू की गई मुहिम केे तहत अब तक समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, रक्त से पोस्ट कार्ड लिखने का अभियान, मैराथन दौड़ व धरने का आयोजन हो चुका है।

अब मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को विद्यार्थी प्रमुख कमलेश नागर, छात्रावास प्रमुख भंवरलाल सैनी, सुरेश प्रजापत, पंकज रजक, उम्मेद नागर, दिनेश नागर सहित देई के विद्यार्थी धरने पर बैठे।