11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या होता है कि प्यार में पड़ते ही लड़कियां अचानक परम ज्ञानी बन जाती हैं

प्यार में पड़ने के बाद लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी काफी इमोशनल टाइप के हो जाते हैं। साथ ही इनके दिमाग में समझदारी भी कूट-कूटकर भर जाती है।

2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Dec 01, 2017

love couples

नई दिल्ली। हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार ज़िंदगी में, ये लाइन तो आपने सुनी ही होगी। क्योंकि ये अक्षय की एक फिल्म के गाने की लाइन है। वैसे देखा जाए तो आपको भी इस छोटी सी ज़िंदगी में कभी न कभी, किसी न किसी से प्यार तो हुआ ही होगा। अकसर प्यार में पड़ने के बाद लोगों के तेवर और बर्ताव में काफी बदलाव आ जाता है। इसमें कोई खास बात नहीं है क्योंकि ये मानव जीवन का स्वाभाविक बर्ताव है। और ऐसा भी नहीं है कि ये सिर्फ लड़कों के साथ ही होता है। प्यार में पड़ने के बाद लड़कियां भी बदल जाती है।

अपनी नौटंकी के लिए स्कूल-कॉलेजों में मशहूर लड़कियां प्यार में पड़ने के बाद अचानक होशियार बन जाती हैं। जैसे आइंस्टाइन ने उन्हें स्पेशल होशियारी की क्लास दी हो। प्यार में पड़ने के बाद लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी काफी इमोशनल टाइप के हो जाते हैं। साथ ही इनके दिमाग में समझदारी भी कूट-कूटकर भर जाती है। आइए जानते हैं कि प्यार में पड़ी लड़कियों में कैसे-कैसे बदलाव आ जाते हैं-

प्यार की फील्ड में फ्रेशर लड़कियां ज़रुरत से ज़्यादा एक्साइटेड हो जाती है। ऐसी लड़कियां आमतौर पर जल्दी ही रात में सोने के लिए चली जाती हैं, लेकिन 1-2 बजे से पहले सोती नहीं है। ये टाइम बढ़ता ही है, घटता नहीं है। प्यार होने से पहले जो लड़की जैसे-तैसे उठकर कहीं भी निकल लिया करती थीं, अब वे बन-ठन कर ही निकलती हैं। बिना मेक-अप के वे बाहर नहीं निकलतीं। इतना ही नहीं प्यार की दुनिया में रह रही लड़कियां अपना ज़्यादा वक्त मोबाइल में गुज़ार देती हैं।

इसके अलावा उनके फोन में तरह-तरह के लॉक सिस्टम इंस्टॉल हो जाते हैं। ये लड़कियां अपने फोन को किसी भी कीमत पर दूसरों के हाथों में नहीं देती। क्योंकि उन्हें डर लगा रहता है कि कोई उनके सीक्रेट्स के बारे में जानकारी न जुटा ले। होता तो और भी बहुत कुछ है, लेकिन आज ही सभी बातों को जानना ज़रुरी नहीं है। इसके लिए आपको हमारे साथ लगातार जुड़े रहना होगा क्योंकि ऐसी गज़ब की जानकारियां सिर्फ हमारे पास ही होती हैं।