टोडारायसिंह. थड़ोली पंचायत के तहत संचालित मनरेगा कार्यों पर मेजरमेंट तैयार करने में अनियमितता बरतने को लेकर नाराज मनरेगा श्रमिक, पंचायत समिति मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इधर, उच्च अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन के बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।