
राजस्थान में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो
जयपुर। राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हनुमानगढ़ जिले के नोहर में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, चूरू जिले के राजगढ़ में बारिश के साथ तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने भी आज प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हनुमानगढ़ जिले में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में बारिश हुई।
नोहर में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे पहले गुरुवार रात को भी नोहर में आंधी के बाद हल्की बूंदाबादी हुई थी। इससे अलावा फेफाना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे।
वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा जैसलमेर का अधिकतम तापमान 42.8, चूरू का 42.4, सीकर का 40.2, बीकानेर व श्रीगंगानगर का 42, जोधपुर का 41.7, कोटा व झुंझुनूं का 41.6, पाली का 40.8, अलवर का 40.4, करौली का 40.1, टोंक का 40.6, दौसा का 40.5, अजमेर का 39.8,, जयपुर का 39.8, उदयपुर का 39.1, नागौर का 39.5, जालोर का 39.3, सिरोही का 38.2, सीकर के फतेहपुर का 39.7, प्रतापगढ़ का 38.9 और झुंझुनूं का 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर ने आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़ और दौसा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों में आज आंधी बारिश के असर से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने और आगामी दिनों में दोबार 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Updated on:
17 Apr 2026 02:59 pm
Published on:
17 Apr 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
