बस्सी @ पत्रिका. राजस्थान पत्रिका के रामगढ़ बांध में चल रहे अमृतम् जलम् कार्यक्रम में आमजन से लेकर मंत्री तक रामगढ़ बांध मे पाने लाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
रामगढ़ बांध में सोमवार को सैंकड़ों की तादात में लोग अमृतम्जलम् कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए। बांध के पेटे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना, हैरिटेज नगर टीम एवं महापौर कुसुम यादव, रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति समेत कई संगठनों के आए लोगों ने भीषण गर्मी की परवाह किए बिना बांध में श्रमदान किया।
यहां श्रमदान करते वक्त मंत्रभभ्से लेकर आमजन तक हर कोई फावड़े – परात लेकर मिट्टी की खुदाई करने में जुट गए। हर कोई चाहता था कि अबकी बार तो कैसे भी रामगढ़ बांध में पानी की आवक हो जाए। रामगढ़ बांध मे 5 जून को अमृतम्जलम् कार्यक्रम की शुरूआत की थी। इसके बाद रोजाना विभिन्न संगठनों के लोग बांध में श्रमदान करने आ रहे हैं।