30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों का हुआ आरक्षण, देखें जिले के तीनों निकायों की सूची

धौलपुर. जिला मुख्यालय पर जिले के तीनों नगर निकायों के लिए वार्डों की आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान किसी की बांछे खिल गई तो कइयों की आस अधूरी रह गई। कई लोग सामान्य वार्ड से मेहनत कर रहे थे और जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब वहीं वार्ड आरक्षित हो गए हैं। वहीं इससे उनके सपने धूमिल हो गए हैं।

3 min read
Google source verification
Reservation of wards for municipal elections, see list of three bodies in the district

नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों का हुआ आरक्षण, देखें जिले के तीनों निकायों की सूची

नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों का हुआ आरक्षण, देखें जिले के तीनों निकायों की सूची

किसी की खिली बांछे तो किसी की आस रही अधूरी
धौलपुर. जिला मुख्यालय पर जिले के तीनों नगर निकायों के लिए वार्डों की आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान किसी की बांछे खिल गई तो कइयों की आस अधूरी रह गई। कई लोग सामान्य वार्ड से मेहनत कर रहे थे और जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब वहीं वार्ड आरक्षित हो गए हैं। वहीं इससे उनके सपने धूमिल हो गए हैं। जिले में नगर निकायों के आगामी चुनाव के लिए 140 वार्डो में से नगर परिषद धौलपुर के 60, नगर पालिका राजाखेड़ा के 35 एवं बाड़ी के 45 वार्डो के आरक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने मेला मैदान स्थित नगर परिषद सभागार में लॉटरी द्वारा वार्डो का आरक्षण किया।

धौलपुर नगरपरिषद

धौलपुर नगर परिषद में वार्ड नम्बर 03, 18, 25, 27, 28, 39 एवं 46 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नम्बर 31, 34 एवं 47 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड नम्बर 04, 06, 11, 15, 16, 20, 22, 30 एवं 44 आरक्षित रहेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड नम्बर 09, 14, 43 एवं 59 आरक्षित रखे गए हैं। वार्ड संख्या 02, 08, 12, 21, 29, 32, 37, 40, 50, 53, 55 एवं 56 सामान्य महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
धौलपुर नगर परिषद में वार्ड संख्या 01, 05, 07, 10, 13, 17, 19, 23, 24, 26, 33, 35, 36, 38, 41, 42, 45, 48, 49, 51, 52, 54, 57, 58 एवं 60 अनारक्षित रहेंगे।


बाड़ी नगरपालिका
बाड़ी नगर नगर पालिका में वार्ड संख्या 01, 19, 24, 28, 34 एवं 40 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 08, 37 एवं 39 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 12 अनुसूचित जन जाति के लिए वार्ड संख्या 04, 13, 16, 21, 26 एवं 27 अन्य पिछडा वर्ग के लिए तथा वार्ड संख्या 14, 23 एवं 35 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड संख्या 06, 11, 20, 22, 25, 30, 32, 33 एवं 45 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड संख्या 02, 03, 05, 07, 09, 10, 15, 17, 18, 29, 31, 36, 38, 41, 42, 43 एवं 44 अनारक्षित रहेंगे।

राजाखेड़ा नगरपालिका
राजाखेड़ा नगर पालिका में वार्ड संख्या 03, 08, 12, 25 एवं 29 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 02 एवं 16 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 05, 09, 13, 15 एवं 22 अन्य पिछडा वर्ग के लिए, वार्ड संख्या 07 एवं 24 अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए, वार्ड संख्या 11, 14, 19, 20, 23, 31 एवं 34 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड संख्या 01, 04, 06, 10, 17, 18, 21, 26, 27, 28, 30, 32, 33 एवं 35 अनारक्षित रखे गए हैं।
सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड में किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती है। अनुसूचित जाति सामान्य के लिए आरक्षित वार्ड में अनुसूचित जाति का पुरुष और महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। अनुसूचित जन जाति सामान्य के लिए आरक्षित वार्ड में अनुसूचित जन जाति की महिला और पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए आरक्षित वार्ड में अन्य पिछडा वर्ग की महिला और पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति का आरक्षण वार्डों में उनकी कुल जनसंख्या के अनुपात में बनाए गए अवरोही क्रमानुसार किया गया है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार वर्मा, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर धीरेन्द्र सिंह, बाड़ी उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा, राजाखेड़ा बृजेश कुमार, बसेड़ी एसडीएम अनुज भरद्वाज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा, भाजपा के धीर सिंह जादौन, सत्येन्द्र पाराशर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका वार्डो के आरक्षण की निकली लॉटरी, महिलाओं के लिए 45 मे से 15 वार्ड
-नगर पालिका चेयरमैन पद पर भी महिला होगी आसीन
बाड़ी. स्वायत शासन विभाग की ओर से नगरपालिका के चुनावों से पूर्व मंगलवार को जिला मुख्यालय मेला ग्राउंड पर वार्डो के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए वार्डों का आरक्षण उनकी जनसंख्या के अवरोही क्रम में किया गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के वार्डो का आरक्षण लॉटरी द्वारा किया गया।

Story Loader