
बूंदी. सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।
बूंदी. बूंदी स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रात: नागर सागर कुंड पर शहनाई वादन के साथ हुई।
इसके बाद गढ़ पैलेस स्थित गणेशजी की पंडित विश्वनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार व पंचामृत से स्नान कराकर जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, जिला कलक्टर अक्षय गोदार व राजपरिवार के पूर्व सदस्य वंश वर्धन सिंह ने आरती कर जन कल्याण की कामना की। इस दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, समाजसेवी पुरुषोत्तम पारीक, के सी वर्मा, राजकुमार दाधीच, अशोक शर्मा, हनुमान शर्मा,राजेंद्र शर्मा, पंडित रघुनंदन राज , देवस्थान विभाग मैनेजर राम सिंह, गढ़ गणेश के पुजारी विश्वनाथ शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बारिश से बाधित रहा।
छत्रपुरा में किया पौधारोपण
स्थापना दिवस के मौके पर पौधे लगाओ, बूंदी सजाओ अभियान के तहत संस्कृत सीनियर सेकण्डरी स्कूल छत्रपुरा में 51 पौधारोपण किया गया। पौधे लगाओ बूंदी सजाओ अभियान कार्यक्रम के मुय अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा रहे। अध्यक्षता पूर्व राज परिवार सदस्य वंशवर्धन सिंह ने की। कार्यक्रम विनय यादव, संजीव शर्मा उपवन संरक्षक व रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, पूर्व राजपरिवार सदस्य बलभद्र सिंह कापरेन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी रहे। पौधे लगाओ बूंदी सजाओ अभियान के कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने किया।
Published on:
25 Jun 2024 04:06 pm

बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
