12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

बेमौसम की बारिश व ओलावृष्टि से अन्नदाता की आंखों से बही अश्रुधार….देखे वीडियो

अलवर. जिले में एकाएक पलटी खाए मौसम ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश व तेज हवा के साथ गिरे ओलो से रबी की फसलों में नुकसान से धरती पुत्र ङ्क्षचतित है। आसमां से जहां ओले गिरे तो अन्नदाता की आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली।

Google source verification

अलवर. जिले में एकाएक पलटी खाए मौसम ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश व तेज हवा के साथ गिरे ओलो से रबी की फसलों में नुकसान से धरती पुत्र ङ्क्षचतित है। आसमां से जहां ओले गिरे तो अन्नदाता की आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली।


अकबरपुर. क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई ओलावृष्टि से गेहूं सहित अन्य फसयों, प्याज के कण आदि में नुकसान अन्नदाता की आंखों से आंसू टपक पड़े। दिनभर क्षेत्र में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बरसात के साथ चने के आकार में ओले गिरे। कुछ मिनट बाद दोबारा बरसात के साथ फिर बेर के आकार में ओले गिरने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर है। बरसात के साथ तेज हवा चलने से फसल पूरी तरह पसर गई है। जिसे लेकर किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई। अब लेटी फसल में नुकसान का डर है। गेहूं की बालियों के दाने अब पकने के कगार पर थे। अब दाने भी नहीं पक पाएंगे। महेश मीणा, मान ङ्क्षसह सैनी, पप्पू खान आदि ने बताया कि दोपहर बाद बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्याज के कण व अन्य सभी फसलों में नुकसान है। बादल छाए होने से अभी ङ्क्षचता सता रही है कि कहीं और ओलावृष्टि ना हो जाए। पहले ही प्याज की खेती में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब ऊपर वाला भी किसानों को ही मार रहा है।


मालाखेड़ा. मौसम ने एक बार फिर पलटा खाया। जिसके चलते बेमौसम की बारिश करीब शाम 4:15 शुरू हुई। 4:30 बजे के करीब चने के आकार के ओले भी कुछ सेकंड तक गिरे। विभिन्न क्षेत्रों में करीब 1 घंटे तक हवा के साथ बारिश होती रही। इससे बंदीपुरा, कलसाडा, लिली, जमालपुर, मिर्जापुर, मालाखेड़ा, श्याम गंगा, चोमू, बरखेड़ा सहित अन्य गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आडी पड़ गई। खेतों में कटी फसल को बारिश से नुकसान होने से किसान में गहरी ङ्क्षचता हो गई। क्षेत्र के किसान धर्मी गुर्जर, गणपत ङ्क्षसह, ईश्वर ङ्क्षसह, श्योदयाल चौधरी, कैलाश चौधरी, कमल ङ्क्षसह, प्रभु दयाल आदि ने बताया कि दो दिन से मौसम खराब है। जहां बुधवार को बूंदाबांदी हुई और गुरुवार देर शाम तेज बारिश व तेज हवा चली। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आडी पसर गई। इससे गेहूं के उत्पादन व कार्य की गुणवत्ता में विपरीत असर पड़ेगा। बेमौसम की बारिश से किसान हताश और निराश है। बारिश का प्रकोप महुआखुर्द, सोहनपुर क्षेत्र में है।