कोरोनावायरस का प्रकोप झेल रहे देशों की नजर अब वैक्सीन पर है। इन्हीं एक है ब्राजील, जिसने 14 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खरीदने का सौदा कर भी लिया है। अब देश ने अपनी बड़ी आबादी को कोरोना मुक्त करने के लिए दुनिया की टॉप पांच वैक्सीन कंपनियों से बात की है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कोरोना वैक्सीन बनाने वाली पांच प्रमुख कंपनियों से बात की।