
oplus_0
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार प्रदेश में आएमएस 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए पंजीयन का कार्य 20 जनवरी से जारी है। वर्तमान में रजिस्ट्रेशन के साथ खरीद जारी है। जिले में गेहूं की फसल की कटाई जारी है। अब तक 90 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है, लेकिन कटाई के बाद फसलें खेतों में पड़ी है। गत दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण कई जगह गेहूं चमकहीन हो गया है। इसके कारण समर्थन मूल्य पर खरीद में परेशानी हो रही है। इससे किसानों भी हताश और निराश हो रहे हैं। हालांकि उक्त समस्या के समाधान के लिए जिला रसद अधिकारी को पत्र लिखकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार की ओर से खरीद में शिथिलता प्रदान करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 4 अप्रेल से कांकरोली स्थित खरीद केन्द्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 2400 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
MSP पर गेहूं की खरीद शुरू पर 38 दिन में सिर्फ 12 रजिस्ट्रेशन हुए, प्रशासन बेबस https://www.patrika.com/rajsamand-news/wheat-procurement-started-on-msp-but-only-12-registrations-were-done-in-38-days-in-rajasthan-8766067
जिले में सर्वाधिक कांकरोली में 96 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसी प्रकार कुंवारिया में 10, नाथद्वारा में तीन, पीपली डोडियाना में 18, मदारा में 8, रेलमगरा में 4, कुरज 12 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी प्रकार ओड़ा में एक और राज्यावास 05 में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कोटड़ी में एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसमें से कांकरोली केन्द्र पर 1992.50 क्विंटल एवं मदारा स्थित खरीद केन्द्र पर 66 क्विंटल की खरीद की गई है।
समर्थन मूल्य पर खरीद जारी है। बेमौसम बारिश के कारण क्वालिटी में गिरावट आई है। समर्थन मूल्य पर खरीद में शिथिलता की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से पत्र लिखा गया है। अन्य जिलों में भी कमेटी ने निरीक्षण किया है। खरीद में शिथिलता मिलने पर खरीद में और तेजी आने की उम्मीद है।
Updated on:
19 Apr 2024 11:44 am
Published on:
19 Apr 2024 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
