भारत के सुप्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी मां शारदा का जन्म आज ही के दिन 22 दिसम्बर 1853 को बंगाल में हुआ था। उनका विवाह केवल छह वर्ष की आयु में ही रामकृष्ण परमहंस से कर दिया गया था। अठारह वर्ष की उम्र में वह अपने पति के साथ रहने के लिए दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने अपने आप को उन्हें शिष्या के रूप में सौंप दिया।