चंदवाजी (बस्सी ) . चंदवाजी थाना क्षेत्र के मानपुरा माचेडी के समीप शनिवार तड़के साढ़े चार बजे खड़े केंटर में एक ट्रक घुस गया, हाइसे में केंटर में सवार होकर खाटू श्याम जी दर्शन करने जा ही सवारियों में से एक महिला की मौत हो गई और 11 जने गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस पर आरोप है कि मानपुरा माचेडी पुलिया के पास हाइवे पेट्रोलिंग ( चेतक) पुलिस एंट्री मांग रही थी। पुलिस से बहस करने के दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे उतरकर बात कर रहे थे, इसी दौरान तेजगति में आ रहा ट्रक ने पीछे से केंटर को टक्कर मार कर उसमें घुस गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हाइवे पर जाम लगा दिया।
हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात चेतक के चारों पुलिस कर्मियों को पुलिस अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया है।