23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​बंशीधर भगत को सौंपी गई उत्तराखंड BJP की कमान

Uttarakhand News: इससे पहले (Uttarakhand BJP) अजय भट्ट (Uttarakhand BJP President) भाजपा के (Uttarakhand BJP President Banshidhar Bhagat) प्रदेश अध्यक्ष रहे...

less than 1 minute read
Google source verification
​बंशीधर भगत को सौंपी गई उत्तराखंड BJP की कमान

​बंशीधर भगत को सौंपी गई उत्तराखंड BJP की कमान

(देहरादून): बंशीधर भगत को उत्तराखंड भाजपा की कमान गुरुवार को विधिवत सौंप दी गई। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:श्रीनगर से जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश को दे रहे थे अंजाम, विस्फोटक भी बरामद

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में भी उनके नाम पर मुहर लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें:बर्खास्त डीएसपी देविंदर के अफजल गुरु से जुड़े हैं लिंक!

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। 8 अगस्त 1951 में भीमताल में जन्में भगत वर्ष 1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े और 1991 में पहली बार नैनीताल से विाधायक बने। वर्ष 1993 में उत्तरप्रदेश में राज्यमंत्री के पद पर भी रहे। वर्तमान में 70 साल के भगत 6ठवीं बार विधायक हैं।

उत्तराखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:सोते-सोते हुआ दर्दनाक हादसा, सुबह जिंदा नहीं उठा पूरा परिवार