
इस तरह लगाएं दीवार पर घड़ी
सही जगह पर लगाएं
दीवार घड़ी को सही जगह पर लगाना जरूरी है। यदि बच्चों का अलग कमरा है तो वहां कोई फनी लुक की घड़ी लगाएं। इसके अलावा किचन की दीवार पर भी डिजायनर घड़ी का चुनाव करें, जो कि किचन के फर्नीचर से मैच करती हो। लिविंग रूम में डेकोरेटिव घड़ी लगाएं।
घड़ी का आकार
घड़ी का आकार दीवार के अनुसार रखें। यदि कमरे की दीवार बड़ी है तो सेंटर में बड़ी डिजायनर घड़ी लगाएं। दीवार के रंग के कॉन्ट्रास्ट में घड़ी का रंग चुनना चाहिए। इससे वॉल की सुंदरता बढ़ जाएगी।
लेवल का भी रखें ध्यान
वॉल पर घड़ी लगाते समय ऊंचाई का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। ज्यादा ऊपर लगा देंगे तो समय देखने में परेशानी होगी और ज्यादा नीचे भी नहीं लगानी चाहिए। घड़ी का लेवल ऐसे तय करें कि हॉल अथवा रूम में प्रवेश करते ही आसानी से समय नजर आ जाए।
दीवार को अन्य आइटम से न सजाएं
जिस दीवार पर आप घड़ी लगा रहे हैं, उसे अन्य तरह के आइटम्स से न भरें। इससे घड़ी का सौंदर्य कम लगने लगेगा और घड़ी पर मेहमानों की नजर भी नहीं जाएगी।
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
