6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षेत्र में बढ़ रहे ठगी व धोखाधड़ी के मामले,हर माह दर्ज होते 24 से अधिक मामले

अधिकतर मामले जमीन व रुपए के लेनदेन के आते है सामने बहरोड़. क्षेत्र में ठगी व धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Amar jyot singh

Jun 15, 2024

Alwar news

क्षेत्र के पुलिस थानों में हर माह 24 से अधिक धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज हो रहे है। बहरोड़ कोतवाली व सदर, नीमराणा पुलिस थाने में हर माह रुपए के लेनदेन को लेकर लोग धोखाधड़ी व जमीन को लेकर ठगी के मामले दर्ज करवा रहे है। आरोपी व परिवादी आपस में होते है जानकर पुलिस ने बताया कि रुपए के लेनदेन को लेकर क्षेत्र में सबसे अधिक धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज होते है।जिनमें दो पक्षों के बीच रुपए के लेनदेन का मामला होता है। इसके अलावा जमीन सम्बंधित मामलों में भी ठगी के मामले दर्ज होते है। जिनकी संख्या सबसे कम है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस थानों में दर्ज होने वाले मामलों में सबसे अधिक जमीन व रुपए के लेनदेन को लेकर मामले सामने आते है। करोड़ों रुपए की कर रहे है धोखाधड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रुपए के लेनदेन व जमीन से सम्बंधित धोखाधड़ी व ठगी के मामले लाखों रुपए में नहीं बल्कि करोड़ों रुपए के सामने आते है। बहरोड़ व नीमराणा पुलिस थाने में सबसे अधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ठगी व धोखाधड़ी के सबसे अधिक मामले नीमराणा पुलिस थाने व उसके बाद बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज होते है। नीमराणा पुलिस थाने में हर माह औसत 12 के करीब धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज होते है तो इसके बाद बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाना में मामले दर्ज होते है।पुलिस ने बताया कि जमीन व रुपए के आपसी लेनदेन को लेकर जितने धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज होते है।उनमें से अधिकतर मामलों में दोनों पक्षों के बीच कुछ समय बाद ही राजीनामा हो जाता है।जिसके कारण पुलिस को ऐसे मामलों में एफआर लगानी पड़ती है। घटना 1 बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के भीटेड़ा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस थाने में उसके साथ हुई 1 करोड़ 31 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है।जिसमें राजेश कुमार को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगों ने एक करोड़ रुपए से अधिक रुपए ठग लिए। घटना 2 फ़ौलादपुर निवासी ब्रजेश पुत्र मेहरचंद ने उसके साथ जमीन खरीद के नाम पर उसके साथ हुई 16 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला नीमराणा पुलिस थाने में दर्ज कराया है। घटना 3 जनकसिंहपुरा निवासी शेरसिंह ने उसके साथ नीमराणा में फ्लैट खरीद के नाम पर हुई 11 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है। घटना 4 कोसली, रेवाड़ी हरियाणा निवासी मनोज कुमार ने उसके साथ जमीन बेचने के नाम पर हुई 74 लाख रुपए की ठगी का मामला नीमराणा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। इनका कहना है पुलिस थानों में हर माह जमीन व रुपए के लेनदेन को लेकर मामले दर्ज होते है।जिनमें नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है। सचिन शर्मा, डीएसपी नीमराणा फोटो केप्शन: कोतवाली पुलिस थाना बहरोड़।