
पारदर्शी जांच व परीक्षा को रद्द करने की मांग दौसा. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में गुरुवार को पीजी कॉलेज के बाहर नारे लगाकर व टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष विजेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट भर्ती परीक्षा की पारदर्शी जांच कराने और परीक्षा को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पटना, झारखंड के कई सेन्टरों पर एक ही क्रम में बैठे अभ्यार्थियों के 720 में से 720 नम्बर आना भर्ती परीक्षा में सन्देह पैदा करता है। छात्र प्रतिनिधि अंकित सत्तावन ने बताया कि भर्ती परीक्षा में जो अभ्यार्थी परीक्षा देने लेट पहुंचे, उनको बोनस अंक किस आधार पर दिए हैं। इसका भी अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं इस भर्ती से पीडित परीक्षार्थियों ने आत्महत्या की है। सरकार को नीट भर्ती परीक्षा को तुरन्त प्रभाव से रद्द करना चाहिए। जो छात्र कोटा, जयपुर में रहकर तैयारी कर रहें हैं, उनको आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। परीक्षा को रद्द नहीं करने पर एनएसयूआई ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष विजेन्द्र डोई, पंकज सत्तावन, सचिव नेहरू गुर्जर, अंकित शर्मा, संजीव जैमन, पंकज पांचाल, सोहिल खान, सुमित, सागर, नरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
14 Jun 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपत्रिका विशेष
ट्रेंडिंग
