
Independence Day 2022 Sports Quiz
Independence Day 2022 Sports Quiz: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप भारत को ओलंपिक में कितनी अच्छी तरीके से जानते हैं और पहचानते हैं। इसके लिए आज हम आपके लिए कुछ सवाल लेकर आए हैं। आप इन सवालों का उत्तर देकर पता लगा सकते हैं कि आप भारत के ओलंपिक के प्रदर्शन और इतिहास के बारे में क्या और कितना जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने ब्रिटिश काल में सन 1900 में पहली बार ओलंपिक में भाग लिया था और उस ओलंपिक में भारत की तरफ से एक ही खिलाड़ी ने दो मेडल हासिल किए थे। इसके बाद भारत ने 1904 से लेकर 1912 तक ओलंपिक में भाग नहीं लिया था। और हाल में ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक में चार दशक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत के लिए शानदार टूर्नामेंट समाप्त किया था।
ये रहे आपके लिए कुछ मनोरंजक और महत्वपूर्ण ओलंपिक के 10 सवाल, इन सवालों के जवाब आपको प्रश्नों के अंत में मिलेंगे
यह भी पढ़ें: Independence Day 2022: भारत द्वारा स्पोर्ट्स में हासिल की गई इस वर्ष अब तक की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां
प्रश्न 1) ओलंपिक में भारत की तरफ से भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी का नाम?
प्रश्न 2) हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कितने पदक जीते हैं?
प्रश्न 3) भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कब गोल्ड मेडल जीता था?
प्रश्न 4) ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल और पहला व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का नाम?
प्रश्न 5) स्वतंत्र भारत में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाला टीम और खेल?
प्रश्न 6) ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का नाम?
प्रश्न 7) ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला?
प्रश्न 8) आजादी के बाद ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का नाम?
प्रश्न 9) ओलंपिक में भारत ने किस खेल में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं?
प्रश्न 10) ओलिंपिक बैडमिंटन में भारत के लिए पदक जीतने वाले/वाली पहला खिलाड़ी?
उत्तर- 1) नॉर्मन प्रितयार्ड, 2) 7 (1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 4 कांस्य), 3) 1928, 4) नॉर्मन प्रितयार्ड (एथलेटिक्स), 5) हॉकी टीम, 6) अभिनव बिंद्रा (शूटिंग), 7) कर्णम मल्लेश्वरी (वेटलफ्टिंग), 8) केडी जाधव (कुश्ती), 9) हॉकी कुल 12 मेडल (8 गोल्ड, 1 सिल्वर, 3 कांस्य), 10) पीवी सिंधू कांस्य पदक(बैडमिंटन)
Updated on:
15 Aug 2022 07:57 am
Published on:
14 Aug 2022 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
