3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ke Match: कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स और हॉकी टीम एक्शन में, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 आज

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, तैराकी और महिला हॉकी में एक्शन में दिखेंगे। महिला भारतीय हॉकी टीम आज इंग्लैंड से खेलेगी। वहीं बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में भारत का मुक़ाबला मलेशिया से होगा। इसमें भारत की ओर से अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित एक्शन में दिखेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Aug 2022, 9:25 AM IST

152.jpg

Aaj ke match: कॉमनवेल्थ गेम्स और भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज एक साथ चल रही है। इस सीरीज का तीसरा मुक़ाबला आज खेला जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच जारी टी20 सीरीज का मुक़ाबला भी आज खेला जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स का आज पांचवां दिन है। आज यहां लॉन बॉल, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, टेबल टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और स्क्वॉश में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे।

क्रिकेट -
क्रिकेट में आज बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शाम चार बजे से हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आप फैनकोड में लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला आज शाम 10 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को भी आप फैनकोड और डीडी स्पोर्ट्स में लाइव देख सकते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज महिला इंग्लैंड टीम का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच शाम 3.30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच रात 10.30 पर खेला जाएगा। दोनों ही मुक़ाबले आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।

हॉकी
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज महिला हॉकी टीम एक्शन में दिखेगी। सविता पूनिया की कप्तानी वाली यह टीम आज इंग्लैंड से खेलेगी। यह मैच शाम 6.30 बजे आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।

CWG 2022: ये है पांचवे दिन का पूरा शेड्यूल
लॉन बॉल:
महिला पेयर्स इवेंट राउंड 1- भारत बनाम न्यूजीलैंड- दोपहर एक बजेमहिला ट्रिपलेट इवेंट राउंड 1- भारत बनाम न्यूजीलैंड- दोपहर एक बजेमहिला फोर इवेंट- फाइनल- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- शाम 4:15 बजेपुरुष एकल- राउंड 1- मृदुल बोर्गोहेन- शाम 4:15 बजे सेपुरुष फोर इवेंट राउंड 1- भारत बनाम फिजी- रात 8:45 बजेमहिला ट्रिपलेट इवेंट राउंड 2- भारत बनाम इंग्लैंड- - रात 8:45 बजे से

वेटलिफ्टिंग:
महिला- 76 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- पूनम यादव- दोपहर 2 बजेपुरुष-96 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- विकास ठाकुर- शाम 6:30 बजेमहिला- 87 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- उषा नतेश कुमारा- रात 11 बजे

एथलेटिक्स:
पुरुष लंबी कूद (लॉन्ग जंप) क्वॉलीफाइंग राउंड- एम श्रीशंकर, मुहम्मद अनीस याहिया- दोपहर 2:30 बजेपुरुष उंची कूद (हाई जंप)- क्वॉलीफाइंग राउंड- तेजस्विन शंकर- रात 12:03 बजेमहिला डिसकस थ्रो फाइनल- सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिलों- रात 12:52 बजे

तैराकी:
पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक- हीट 2- श्रीहरि नटराज- दोपहर 3:05 बजेपुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट 1- अद्वैत- शाम 4:10 बजे

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स:
पुरुष वॉल्ट- फाइनल- सत्यजीत मंडल- शाम 5:30 बजेपुरुष पैरलल बॉर्स- फाइनल- सैफ सदीक तंबोली- शाम 6:35 बजे

टेबल टेनिस:
पुरुष टीम- गोल्ड मेडल मैच- शाम 6 बजे

हॉकी:
महिला टीम- पुल ए- भारत बनाम इंग्लैंड- शाम 6:30 बजे

स्क्वॉश:
महिला एकल- प्लेट सेमीफाइनल- सुनैना सारा कुरुविला बनाम फैजा जफर (पाकिस्तान)- रात 8:30 बजेपुरुष एकल- सेमीफाइनल- सौरव घोषाल- रात 9:15 बजे

बैडमिंटन:
मिश्रित टीम- गोल्ड मेडल मैच- रात 10 बजे

मुक्केबाजी:
पुरुष एकल (63.5-67 किग्रा)- राउंड ऑफ 16- रोहित टोकस- रात 11:45 बजे