4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

All England Badminton 2023 : साइना नेहवाल ने वापस लिया नाम, सात्विक-चिराग के विरोधी भी हटे

All England Badminton 2023 : ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के खिताब का सपना देख रहे भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर बाहर होने का कारण नहीं बताया गया है।

2 min read
Google source verification
all-england-badminton-2023-saina-nehwal-withdraws-satwik-sairaj-ankireddy-and-chirag-shetty-opponents-out-too.jpg

साइना नेहवाल ने वापस लिया नाम, सात्विक-चिराग के विरोधी भी हटे।

All England Badminton 2023 : ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का आगाज आज मंगलवार से होने जा रहा है। लेकिन, इससे पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर बाहर होने का कारण नहीं बताया गया है। वहीं, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी अपने पहले दौर में हमवतन कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पांजाला से भिड़ेगी, क्योंकि मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी ने सुकामुल्जो के बीमार होने के कारण ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन से अपना नाम वापस ले लिया था।


ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू होनेे से पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने से भारती की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब भारत की उम्मीदें लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी पर टिकी हैं, जो 22 साल बाद भारत की झोली में ट्रॉफी डाल सकते हैं।

इन्होंने भी लिया नाम वापस

साइना नेहवाल के साथ मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी के अलावा एक और पुरुष युगल वर्ग की जोड़ीन ने नाम वापस लिया है। मलेशियाई मान वेई चोंग-काई वुन टी भी टूर्नामेंट से हट गए हैं। उनकी जगह फ्रांस के रोनन लेबर और लुकास कोर्वी ने ले ली।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 2-1 से जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

2001 में आखिरी बार जीता था खिताब

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का आखिरी खिताब पुलेला गोपीचंद ने 2001 में और प्रकाश पादुकोण ने 1980 में जीता था। उसके बाद से अब तक कोई भारतीय शटलर ये टूर्नामेंट नहीं जीत सका है। हालांकि पिछली बार लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल ने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार गए थे।

यह भी पढ़े - ये करिश्माई युवा रोनाल्डो-मेसी को भी दे सकता है मात