28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश के खिलाफ ये इतिहास बनाएंगे अश्विन, टूट जाएगा इस महान गेंदबाज का रिकॉर्ड

डिनिस लिली ने 48वें टेस्ट, डेल स्टेन (द. अफ्रीका) ने 49वें टेस्ट, एलन डोनाल्ड (द. अफ्रीका) 50वें टेस्ट में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

balram singh

•

Updated: 8 Feb 2017, 7:39 PM IST

Ashwin

Ashwin

भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन क्रिकेट में एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। वे अॉस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट लेने की जरुरत है।

अश्विन को हैदराबाद में गुरुवार से शुरू हो रहे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में यह मौका मिल सकता है। अगर वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 2 विकेट ले लेगें तो वे 250 विकेट पूरे कर लेगें। उनके 250 विकेट 45वें टेस्ट में ही पूरे हो जाएंगे। खास बात ये हा कि डेनिस लिली ने 1981 में अपने 48वें टेस्ट मैच 250 विकेट पूरे किए थे। जो अब तक का सबसे कम टेस्ट मैच खेल कर ढाई सौ विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

अश्विन फिलहाल 44 टेस्ट में 248 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की दहलीज पह हैं। मजेदार बात तो यह है कि इस उपलब्धि को हासिल करने में लिली को 10 साल 9 दिन लगे थे। जबकि अश्विन को अभी तक 5 साल, 3 महीने, 3 दिन ही हुए हैं।

डिनिस लिली ने 48वें टेस्ट, डेल स्टेन (द. अफ्रीका) ने 49वें टेस्ट, एलन डोनाल्ड (द. अफ्रीका) 50वें टेस्ट में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।