
ईशान किशन (फोटो- IANS)
Ishan Kishan Become SRH New Captain: आईपीएल 2026 की शुरुआती कुछ मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले पैट कमिंस शुरुआती आईपीएल मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसकी वजह से टीम को नया कप्तान चुनना पड़ा। फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान चुना गया है। साथ ही फ्रेंचाइजी ने पैट कमिंस को लेकर भी अपडेट दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन ने दमदार वापसी की कहानी लिखी है। वर्ल्ड कप से पहले वह टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने ठीक वर्ल्ड कप से पहले टीम में एंट्री की। उन्होंने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया।
शायद यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपना कप्तान चुना है। आपको बता दें कि टीम में ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन पर भरोसा जताया। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ईशान ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम को चैंपियन बनाया और बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियोस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। शुरुआती चरण में सभी 10 टीमों को 4-4 मैच खेलने हैं। बचा हुआ शेड्यूल इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है।
ईशान किशन (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियम लिविंगस्टन और अमित कुमार।
Updated on:
18 Mar 2026 06:15 pm
Published on:
18 Mar 2026 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
