
Assam government appointed Hima Das as DSP
नई दिल्ली: भारत की नई उड़न परी हिमा दास (Hima Das) की सफलताओं के बदले असम सरकार ने उन्हें एक बड़ा तोहफा देने का निर्णय लिया है। असम सरकार ने हिमा दास को असम पुलिस में डीएसपी की पोस्ट पर नियुक्त करने का फैसला लिया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अगुआई में हुई एक कैबिनेट मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 के खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए प्रदेश की एकीकृत खेल नीति में संशोधन किया है। इसके तहत ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के पदक विजेता स्टार प्लेयर्स को कैटेगरी-1 में रखा जाएगा जबकि विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति कैटेगरी-2 में की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर जानकारी दी
असम सरकार के हिमा दास (Hima Das) को डीएसपी पद पर नियुक्ति किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी। हिमा दास (Hima Das) को डीएसपी के पद पर नियुक्त किए जाने की खबर सुनकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खुशी जाहिर की है। किरण रिजिजू ने ट्वीटर पर लिखा, 'बहुत बढ़िया! असम के मंत्रिमंडल ने सीएम सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हिमा दास (Hima Das) को असम पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त किया है'
हिमा दास (Hima Das) एक बार आगे बढ़ीं हैं तो उन्होंने दोबारा मुड़ कर नहीं देखा, वे आगे बढ़ती ही गईं। 2018 में फिनलैंड में आयोजित आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में हिमा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया था। हिमा (Hima Das) ने इस दौड़ में 51.46 सेकेंड का समय निकाल कर इतिहास रचा था।
Published on:
20 Feb 2021 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
