बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में भारत के बचे हुए आखिरी खिलाड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में हार गए।
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई जब मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गई। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हांगकांग की पांचवीं वरीय जोड़ी तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट ने सीधे गेमों में 22-20, 21-13 से पराजित किया।
इससे पहले, गुरुवार को कपिला और क्रैस्टो ने चीनी ताइपे की जोड़ी ये होंग वेई और निकोल चैन को 12-21, 21-16, 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम अपने नाम किए।
गुरुवार को एकल वर्ग में भारत के शीर्ष शटलर पीवी सिंधु, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत को झटके लगे जब लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और मालविका बंसोड़ पहले दौर में ही बाहर हो गए।