CWG 2022 Day 4 Live Updates: जूडो में सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय यादव ने ब्रॉन्ज जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई
CWG 2022 Day 4 Live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें भारत से 210 एथलीट ने हिस्सा ले रहे हैं। ये खिलाड़ी 15 खेलों में मेडल के लिए चुनौती पेश कर रहें है।
CWG 2022 Day 4 Live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज चौथा दिन है और भारत के लिए तीसरा दिन का कल शानदार रहा। भारत ने कल वेटलिफ्टिंग में एक और स्वर्ण पदक जीता, भारत के अचिंता शुली ने 73 किलो वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा आज हॉकी में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा तो वहीं कुछ और मुकाबले भी आपको देखने को मिलेंगे। ताजा अपडेट के लिए आप बने रहें patrika.com के साथ